पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकटिहार. सरस्वती पूजा के लिए चंदा वसूली के नाम पर गांव के युवकों ने कुरसेला थानाक्षेत्र बल्थीमहेषपुर चैक के समीप स्टेट हाईवे 77 पर जबरन रंगदारी की मांग की। चंदा नहीं देने पर ट्रक चालक की जमकर धुनाई कर दी। घटना गुरूवार के अहले सुबह छह बजे की बतायी जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुरसेला जोगबनी स्टेट हाईवे 77 पर इन दिनों वाहनों का काफी दवाब है और इसी का फायदा उठाते हुए बल्थी महेषपुर के युवकों ने चंदा के नाम पर रंगदारी वसूली करना शुरू किया।
ट्रक चालक की पीटाई के बाद आक्रोशित ट्रक एवं बस चालकों ने अपने अपने वाहनों को लगाकर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
इस मामले में कुरसेला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक चालक के बयान पर इन्द्रदेव यादव, गुडडू महलदार, सुधीर यादव, विनोद यादव, पप्पू कुमार, विदुर महलदार, सुंदर महलदार सहित बारह नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। बाद में पूर्व जिप सदस्य गोपाल यादव एवं पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य मनीश कुमार उर्फ पप्पू सिंह तथा ग्रामीणों के सहयोग से जाम को समाप्त कराया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.