अररिया. अररिया में गिट्टी-बालू के कारोबारी को गोली मारकर अपराधियों ने 5 लाख 83 हजार रुपए लूट लिए। गोली व्यवसायी साजन चौधरी के बांह में लगी। घटना नरपतगंज प्रखंड में पलासी के पास हुई। दो बाइक पर आए चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
शनिवार की देर रात वह कार से बकाया राशि की उगाही कर लौट रहे थे। तभी गढ़िया के पास लुटेरों ने कार का पीछा करके रुकवा लिया।
गोली मारने के बाद उन्हें जख्मी हालत में छोड़कर लुटेरे उनका पैसा लेकर भाग गए। साजन गैमन इंडिया को गिट्टी व बालू सप्लाई करते हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।