पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अफसर के टेबल पर कागजात बिखेरे तो मंत्री के कुत्ते पर दर्ज कराया केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो - मंत्री बीमा भारती का लैब्राडोर कुत्ता कृष्णा।)
पूर्णिया। सूबे की पिछड़ा/अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बीमा भारती के लैब्राडोर कुत्ते कृष्णा पर केस दर्ज हुआ है। कृष्णा पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। केस भवानीपुर अंचल के सीओ अनिल कुमार ने दर्ज कराया। बुधवार को मंत्री के पति अवधेश मंडल ने अंचल कर्मियों से रंगदारी मांगते हुए कुत्तों से कटवाने की धमकी दी थी। साथ ही, कुत्ते से कागजात तितर-बितर करवा दिया था। थानेदार एसएन पांडेय दुविधा में हैं कि कुत्ते पर कौन सी धारा लगाएं।
अनहोनी की आशंका से अंचल ऑफिस बंद
मंत्री बीमा भारती के पति अवधेश मंडल पर कर्मचारियों की पिटाई व रंगदारी मांगने का आरोप लगने के बाद शुक्रवार को भवानीपुर अंचल कार्यालय का हजारों ग्रामीणों ने घेराव किया और सीओ के खिलाफ नारे लगाए। वे 'भ्रष्ट सीओ वापस जाओ, मुकदमा वापस लो' के नारे लगा रहे थे। मंत्री बीमा भारती के गांव भिट्ठा व आसपास के गांव के हजारों लोग अंचल कार्यालय के सामने इकट्ठा हो गए।
सुबह से ही अंचल कार्यालय पर ताला लटका था। शाम के लगभग 5 बजे तक लोग डटे रहे। अनहोनी की आशंका से सीओ सहित कोई भी कर्मी ऑफिस नहीं आया। लोगों ने सीओ का पुतला दहन कार्यालय गेट पर ही किया और चले गए। बीडीओ ने कहा कि अंचल कर्मी माहौल खराब होने के कारण नहीं आए।
भवानीपुर नोडल पदाधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया। सीओ अनिल कुमार से दिन भर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका नंबर बंद मिला। इस बीच भवानीपुर पुलिस दस्ता धरना स्थल पर थाना प्रभारी एस एन पांडे के नेतृत्व में हर स्थिति से निपटने को मौजूद था।
आगे की स्लाइड में पढ़ें इस घटना पर मंत्री बीमा भारती ने क्या कहा...