पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदरभंगा. दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय परिसर अवस्थित नर्सिंग होम में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना बिहार सरकार के लगभग 19 लाख रुपये के बेड शीट शनिवार दोपहर जलकर राख हो गये। अस्पतालकर्मी व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पायी गयी।
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर इसी वित्तीय वर्ष में डीएमसीएच ने 14 हजार बेड शीट की खरीददारी की थी। विधि सामग्री के स्टोर प्रबंधक राकेश कुमार सिंह की मानें तो सात से आठ हजार बेड शीट अस्पताल के कई विभागों में बांटी जा चुकी थी। अस्पताल अधीक्षक डॉ एसएन सिन्हा ने स्थल निरीक्षण कर बताया की स्टोर में बिजली भी नहीं थी, जो शॉर्टसर्किट की संभावना हो।आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.