पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Farmer's House Robbery In Araria,Crime News In Bihar

अररिया में किसान के घर डकैती, अपराधियों ने लूट लिया लाखों की संपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अररिया. सिकटी प्रखंड के डैनिया गांव में मंगलवार की रात दर्जनों की संख्या में आए सशस्त्र अपराधियों ने किसान गंगा राय के घर डकैती कर लाखों रूपए की संपति लूटकर चलते बने। आग्रेयास्त्र से लैस अपराधियों ने विरोध करने पर गृहस्वामी व अन्य परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। इसमें शिवचन्द्र राय बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार की रात करीब दो-ढाई बजे रात्रि में 18-20 की संख्या में कुल्हाड़ी व बंदूक से लैस अपराधी किसान गंगा राय के घर में घूस आये और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने कुल्हाड़ी से शिवचन्द्र राय के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं डकैतों ने अनुसुईया देवी, दिनेश राम के साथ भी मारपीट किया।

अपराधियों ने जाते वक्त दो राउंड फायरिंग की। अपराधियों की एक गोली से गांव के ही सोनू राय बालबाल बच गए। गोली सोनू के शरीर के पास से निकल गयी। गृहस्वामी की शिनाख्त पर पुलिस रात्रि में ही बटेश्वर पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। गृहस्वामी ने बताया कि डकैतों ने नगदी, जेवरात, कपड़े, बर्तन समेत लगभग दो लाख संपत्ति लूट कर ले गए।

किसान के घर से डकैतों ने लगभग दो लाख की संपत्ति लूट ली। जाते समय अपराधियों ने फायरिंग भी की है। सूचना पाकर सिकटी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और गृहस्वामी से पूछताछ की। पीडि़त गंगा राय के शिनाख्त पर पुलिस ने गांव के ही बटेश्वर पंडित को हिरासत में लिया है। इस संबंध में सिकटी थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

इधर, एएसपी राजीव रंजन घटना स्थल पर पहुंच कर गृहस्वामी से आवश्यक पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि डकैती की घटना तो हुई है। इस मामले में जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब दो-ढाई बजे रात्रि में 18-20 की संख्या में कुल्हाड़ी व बंदूक से लैस अपराधी किसान गंगा राय के घर में घूस आये और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने कुल्हाड़ी से शिवचन्द्र राय के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं डकैतों ने अनुसुईया देवी, दिनेश राम के साथ भी मारपीट की।

अपराधियों ने जाते वक्त दो राउंड फायरिंग की। अपराधियों की एक गोली से गांव के ही सोनू राय बालबाल बच गए। गोली सोनू के शरीर के पास से निकल गयी। गृहस्वामी की शिनाख्त पर पुलिस रात्रि में ही बटेश्वर पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। गृहस्वामी ने बताया कि डकैतों ने नगदी, जेवरात, कपड़े, बर्तन समेत लगभग दो लाख संपत्ति लूट कर ले गए।