पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोतिहारी. पुलिस ने ईंट व्यवसायी से लेवी मांगने वाले चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी केसरिया व साहेबगंज थाना क्षेत्र से हुई। उनके पास से सात मोबाइल, 14300 रुपये नकद व एक सुजूकी मोटरसाइकिल जब्त किया गया है।
चकिया डीएसपी मुंद्रिका प्रसाद ने बताया, कि डुमरियाघाट के बजरंग ईंट उद्योग के मालिक डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी अमरेन्द्र सिंह से 26 जनवरी को नक्सलियों ने लेवी मांगी थी। बौद्ध स्तूप के समीप से चकिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी दशरथ राम उर्फ मुन्ना उर्फ बजरंगी व साहेबगंज थाना क्षेत्र के सनउत निवासी राजेश राम को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के आधार पर साहेबगंज के राजबाड़ा निवासी योगेन्द्र साह उर्फ हीरा जी व सूरज महतो को गिरफ्तार किया गया। इनलोगों ने उत्तर बिहार पश्चिमी जोनल कमेटी के प्रहार के नाम से पर्चा फेंका था।
इंटरसिटी पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
जमुई त्नजिले के बरहट थाना क्षेत्र के कुख्यात रमेश हेम्ब्रम गिरोह के सक्रिय सदस्य व नक्सली हनी यादव को गुप्त सूचना के आधार पर बरहट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हनी पर ठेकेदार प्रियनंद सिंह की हत्या, बोलबम जा रहे कांवरिया के साथ गंगटा जंगल में लूट-पाट, पुलिस जीप पर हमला समेत 13 जून 2013 को कूंदर हाल्ट पर धनबाद से पटना जा रही धनबाद पटना इंटरसिटी पर हमला करने का आरोप है। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। एसपी जीतेंद्र राणा ने बताया, कि सूचना मिली थी, कि बरहट में वह किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसी सूचना पर मंगलवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.