पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Khurani Drug Gang Made ​​him A Target Again, Bihar, Purnia News

नशा खुरानी गिरोह का कहर, नशा खिलाकर फिर लूट लिए ढाई लाख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटिहार/पटना. सीमांचल एक्सप्रेस से घर आ रहे युवक से अपराधियों ने ढाई लाख रूपए लूट लिए। मामला ट्रेन संख्या 12488 के बोगी संख्या B-2 के बर्थ संख्या 39 का है। बीरबल नामक युवक साऊदी अरब से काम कर अपने घर लौट रहा था। दरअसल ट्रेन में सफर करने वाले शातिर अपराधी ने अपना बर्थ को चेंज कर पहले बीरवल के पास पहुंच गया। इसके बाद उसे अपने जाल में लेकर उसके पास के ढाई लाख रूपए लेकर चलते बना।
ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को इसकी सूचना ट्रेन के कटिहार पहुंचने पर मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बीरबल को रेल अस्पताल में भर्ती करवाया है। बाद में बीरबल के होश में आने पर उसने सारा घटना बताया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हाल ही ऐसा ही एक और मामला सामने आया था। इस मामले में भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।