पूर्णिया . पूर्णिया के गुलाब बाग़ से कपडा व्यवसाई अशोक बिहानी के बेटा के अपहरण का मामला सामने आया है। वो चौबीस जनवरी को अपने मित्रों के साथ क्रिकेट खेलने गया था, लेकिन वो जब दो दिनों तक वापस नहीं लौटा सोमवार को उसके परिजनों ने अपरण का मामला दर्ज कराया है।
घटना के समबंध में परिजनों ने कहा कि 17 वर्षीय राघव अपने दोस्त के साथ क्रिकेट खेलने के लिए 24 जनवरी को खुश्कीबाग निकला था। लेकिन जब वो रात तक घर वापस नहीं लौटा तो फिर हम लोगों ने उसकी खोज करनी शुरू कर दी। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो फिर आज हम लोगों ने इस मामले में अपहरण का एफआईआर कर दिया है।
पूर्णिया पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन उन्हें इस मामले किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली है। इस घटना कि सुचना मिलने पर स्थानीय सांसद उदय सिंह आज परिजनो से मुलाकात कर राघव की बरामदगी के लिए हर सम्भव प्रयास करने बात कही है।
आगे तस्वीरों में देखिए अपहरण की सूचना के बाद घर का हाल...