पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Leopard Injured Five Had Entered The Village Of Bhojpur

भोजपुर के गांव में घुसे तेंदुए ने पांच को किया जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा. भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के छपरा बहुआरा गांव में घुस आए तेंदुए ने पांच लोगों को जख्मी कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उसे संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना की टीम पकड़ सकी। मंगलवार की सुबह सबसे पहले गांव के श्रीराम महतो का सामना तेंदुए से हुआ। रवि शंकर व विकास कुमार भी उसके हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का शोर सुन कर तेंदुआ गांव के एक मिल में जा छिपा।

दोपहर बाद तेंदुए ने अपना अगला शिकार बहुआरा गांव के चौकीदार अशोक व सिकरहट्टा गांव के शमशाद हुसैन को बनाया। मिल से निकलकर तेंदुआ बिहारी महतो के घर में जा छिपा। घर में दो बच्चों के साथ सोयी महिला बच्चों को गोद में लिए चावल के कोठिला में जा छिपी। डीएम पंकज कुमार पाल ने वन्य जीव संरक्षण पदाधिकारी को बुलवाया। टीम के सदस्यों ने तेंदुए को बेहोश किया और उसको जाल में फांस कर कब्जे में ले लिया।

रोहतास के जंगल से पहुंचा तेंदुआ !

छपरा बहुआरा गांव में घुसा तेंदुआ के रोहतास के जंगल से भटक कर पहुंचने की बात बताई जा रही है। संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक एस.चन्द्रशेखर के निर्देश पर डा.समरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ गई चार सदस्यीय टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा। देर शाम उसे जैविक उद्यान पटना लाया गया। अब यहां तेंदुए की संख्या चार हो गई है।