पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराधियों ने थाने के पास कर दी गई हत्या, युवती समेत दो लोगों का शव बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना/कटिहार। कटिहार में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। पहली घटना शहर के नगर थाना क्षेत्र की है। जबकि दूसरी घटना ग्रामीण क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाना के पास होटल नारायण में काम करने वाले संजय की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी है। संजय नारायण होटल में ही काम किया करता था। अपराधियों ने संजय के सर पर वार किया था।
इससे उसकी मृत्यु हो गई है। संजय के परिजनों ने होटल मालिक पर आरोप लगाया किया है कि उसने ही संजय की हत्या कर उसकी लाश को बाहर फेक दिया है। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दूसरी घटना जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के हरीशपुर गांव की है। गांव के मक्के की खेत से 28 वर्षीय एक युवती का शव बरामद किया गया है। युवती की हत्या में धारदार हथियार का प्रयोग किया गया है। पुलिस इस मामले में फिलहाल जांच कर रही है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि इस मामले में कुछ साक्ष्य मिले हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
घटना के बाद रोती संजय की पत्नी और संजय की तस्वीरें ...