पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मधेपुरा में नॉनबैकिंग कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या, 1 लाख लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधेपुरा| मधेपुरा में बैखौफ अपराधियों ने एक नॉनबैकिंग कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर एक लाख रुपए लूट लिए। घटना सदर थाना क्षेत्र के मिठाई के पास एन. एच. 107 पर हुई जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने बालम गढ़िया गांव से कलेक्शन कर लौट रहे एसकेएस माईक्रो फाइनांस कंपनी के एजेंट राजीव रंजन भारती को गोली मार कर हत्या कर दी।
राजीव कटिहार जिले के रोतारा प्रखंड के बहरथाल का रहने वाला था। वह आज ही अपने परिवार को कटिहार से मधेपुरा लाया था। राजीव की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी।
(बीवी-बच्चे को बुधवार को ही गांव से मधेपुरा लेकर आया था एजेंट राजीव। )