पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुंगेर में धान व्यवसायी की हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंगेर. खडगपुर अनुमंडल के गंगटा आउट पोस्ट थाना क्षेत्र के नजरी गांव के धान व्यवसायी की देर रात अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। धान व्यवसायी बिन्देश्वरी प्रसाद सिंह अपने घर में सोए हुए थे, देर रात कुछ अज्ञात अपराधी उनके घर में घुस गए और घर में रखे धान की बोरी को ले जाने लगे, उसी दरम्यान व्यवसायी की आखें खुल गयी अपराधी को ले जाते धान के बोरे को देखकर व्यवसायी अपराधी से उलझ गया, इसी दौरान अपराधी ने धान व्यवसायी को गोली मार दी। गंगटा आउट पोस्ट के प्रभारी शंभु पासवान नजरी गांव पहुंचे।

बेतिया में प्रेमी युगल का कंकाल बरामद

मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला गांव के बड़ा सरेह में शनिवार की शाम दो कंकाल मिले। इनका सिर गायब है। ग्रामीणों को आशंका है, कि ये कंकाल प्रेमी युगल के हैं। जवाहर मिश्र के गन्ना के खेत में ये कंकाल मिले हैं। इनकी पहचान नहीं हो पा रही है। कंकाल के आसपास ब्लू रंग की जिंस, काले रंग की ओढऩी, काले रंग की शॉल, ताबीज व दो चप्पलें मिली हैं।

ग्रामीण इलाकों में बनाई जायेंगी 47 सड़कें

सद कौशलेन्द्र कुमार और इसलामपुर विधायक राजीव रंजन ने शनिवार को इसलामपुर-गया रोड से मनीचक तथा मोजफ्फरा से गवसपुर गांव तक कालीकरण एवं आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

कपिलदेव पांडेय प्राथमिक विद्यालय में 9 लाख 61 हजार की लागत से निर्मित भवन का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि चारो तरफ विकास की गंगा बह रही है। विधायक राजीव रंजन ने बताया कि इसलामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को सड़क से जोडऩे के लिये 47 सड़कें बनाये जायेगी। एक माह के भीतर एकंगरसराय और इसलामपुर में 10-10 नई सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होगा।

अररिया में हजारों के जाली नोट मिले

भारत-नेपाल की सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े साथ बजे सिकटी थानाक्षेत्र के पीरगंज के पास यात्री बस से जाली नोट से भरा लाल और ब्लू रंग का एक बैग बरामद किया है।
बैग में 49 हजार के जाली नोट थे, जिसमें पांच सौ के 20 तथा 390 सौ-सौ के हैं। एसएसबी कैम्प के प्रभारी आशीष सेन गुप्ता ने बरामद नोट को सिकटी थानाध्यक्ष को सौंप दिया है।