कटिहार. दसवीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की किशोरी को प्यार करने की सजा यह मिली कि पूरा परिवार ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। मां-बाप व दादा-दादी ने मिलकर उसे कटिहार जिले के कुर्सेला के पास नदी में फेंक दिया। कोसी नदी में फेंकी गई लड़की को नाविक अर्जुन मंडल ने बचाया। लड़की मधेपुरा जिले के आलम नगर की निवासी है। उसे अपने गांव के ही एक लड़के से प्रेम था।
घर के लोगों को उसका यह प्रेम गवारा नहीं था। कई बार उसके साथ मार-पीट की गई। रविवार की रात एक बोलरो में लेकर लड़की को उसके मां-बाप व दादा-दादी भागलपुर ले जाने के बहाने कुर्सेला ले आए और पुल से कोसी नदी में फेंक दिया।
नाविक अर्जुन मंडल के अनुसार उसने लड़की को कुछ दूर तैरते हुए देखा, तो उसे बचाकर दक्षिण मुरादपुर पंचायत की मुखिया लूसी देवी के यहां ले गए।