पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pathological Center For Health Department,purnia,Bihar News

पूर्णिया में आधा दर्जन पैथोलॉजिकल सेंटर पर स्वास्थय विभाग का छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्णिया. पूर्णिया में स्वास्थ्य विभाग ने कारवायी करते हुए आधा दर्जन पैथोलॉजीकल सेंटर में छापा मारा। छह महीने के भीतर स्वास्थ्य विभाग की ये दूसरी कार्रवाई है। छह महीने पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने इस प्रकार की कार्रवाई करते दर्जन भर पैथोलोजिकल सेंटर पर छापेमारी किया था।
छह महीने के अंदर ही फिर से पैथोलोजिकल जांच घरों का फर्जी रूप से कारोबार शुरू हो गया था। इस बात की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉ एसएनक्यू नसर के नेतृत्व में एक टीम बनायी। इस टीम ने लाईन बाजार के इलाके में कुछ संदिग्ध सेंटरों पर छापा मारा।
इस कारवायी में छह ऐसे पैथोलॉजी सेंटर पाये गए जो फर्जी कागजात पर चल रहे थे । इन सभी के संचालकों पर विभागीय कारवायी करते हुए विभाग ने इनके ठिकाने को सील कर दिया गया।
जिन सेंटरों को सील किया गया उनके नाम हैं :- रिया पैथोलॉजी, बंगाल पैथोलॉजी, कल्याणी पैथोलॉजी, माख्या पैथोलॉजी,मिडी-सिटी,हिंदुस्तान डायग्नोस्टिक,हसन पैथोलॉजी,वैष्णवी पैथोलॉजी,मेही पैथोलॉजी,पूर्णिया पैथोलॉजी।