पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Perpetrators Of The Beating Of Woman, Crime News Bihar

जब दुष्कर्मी पर पड़ी पीड़ित महिला की नजर तो फिर क्या हुआ देखें तस्वीरों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटिहार. कटिहार में कलेक्ट्रेट के समीप एक महिला ने युवक की खूब पिटाई की। इसको लेकर कुछ देर के लिए यहां अफरा-तफरी मच गई। दरअसल डडंखोरा के रहने वाले इस युवक (मुकेश) ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अकेले आ रही इस महिला को पास खेत में ले जाकर हथियार के बल पर दुष्कर्म किया था। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मार-पीट भी की गई थी, जिसके कारण महिला का हाथ टूट गया था। महिला ने तब इस मामले में थाने में एफआईआर कराया था। पुलिस की नजर में तब से दोनों फरार चल रहे थे।
आज कटिहार कलेक्ट्रेट के सामने उक्त युवक को देखते ही महिला आक्रोशित हो गई और उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पहले तो एकत्रित लोगों को मामला समझ में नहीं आया, लेकिन जब मामले के बारे में पता चला तो फिर सभी एकत्रित लोगों ने भी उसकी जमकर पिटाई कर दी।
तस्वीरों में देखिए पीडित महिला का आक्रोश...
फोटो- निरंजन सिंह