पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्णिया में अपराधियों ने गेहूं व्यवसायी से पांच लाख रुपए लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्णिया. ततमा टोली में काली एग्रो फ्लावर मिल के पीछे आनंदपुरी मुहल्ले में अपराधियों ने गेहूं व्यवसायी से पांच लाख रुपए की लूट कर ली। व्यवसायी मधेपुरा जिले के गम्हरिया निवासी बब्लू चौधरी ने बताया सोमवार को वे कालीएग्रो फ्लावर मिल से पांच लाख रुपए लेकर रिक्शा से बस स्टैंड जा रहे थे।
उसके साथ एक अन्य गल्ला व्यवसायी सुपौल जिले के श्यामल चन्द्र सेन भी अपना दो लाख रुपए लेकर जा रहा था। इसी दौरान आनंदपुरी मुहल्ले में तीन मोटर साइकिलों पर सवार पांच अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर रुपये लूट लिए। श्यामल चन्द्र सेन ने अपने रुपये के बैग को नीचे दबा कर बचा लिया।
(कमाई के रुपए लुट जाने के बाद निराश बैठा व्यवसायी)