जमुई. जिले के चतरो, छुछनरिया पहाड़, कैरवातरी जंगल, पाठक चक डैम, कुंड घाट आदि में पुलिस ने छापेमारी की। इसमें पुलिस ने तीन नक्सली खलारी निवासी नरेश तुरी, जनकपुरा निवासी बिहारी मांझी, गौरखपुर जिले के रहनेवाले लुकस खैरवार को धर दबोचा।
इनके अलावा इस सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने चार आरडीएक्स रॉड, 10 किलो का केन बम, तीन जिलेटिन स्टिक, दो डेटोनेटर, 2 लीटर का 25 प्रेशर कुकर, दो बंडल सूतली, एक बड़ी बैटरी, एक इनवर्टर, नक्सली यूनीफार्म, लाल झंडा, महिला एवं पुरुष के अंडर गारमेंट्स, सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। एसपी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी घटना की तैयारी कर रहे थे और वे समारोह मनाने में जुटे हैं।