पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sharp Freezing Took Her Life In Puria,Bihar News

पूर्णिया में एक मां ने अपने बच्चे को छोड़ा, तेज ठंड ने ले ली उसकी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्णिया. एक बिन ब्याही माँ ने अपने बच्चे को छोड़कर लवारिस अवस्था में छोड़कर चली गई। नवजात बच्चा पेड़ की ओट में पड़ा था। अहले सुबह राहगीरों ने बच्चे को देखा। बच्चे को लेकर लोग डॉक्टर के पास गए, लेकिन तब तक तेज ठंड के कारण बच्चे की मौत हो गई थी।
राहगीरों ने इसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को कर दी। ये घटना पूर्णिया के लाईन बाजार की है। किसी मां ने अपने बच्चे को लाईन बाजार स्थित जिला परिषद के अतिथि गृह के ठीक सामने ऱखकर निकल गई थी।
स्थानीय लोगों को ये आशंका थी कि बिन ब्याही माँ ने बच्चे को लोक लाज के डर से रात के अंधेरे यहां पर रख कर चली गई होगी। सदर प्रशासन के निर्देश पर इस मासूम के शव को आज दफना दिया गया ।
तस्वीरों में देखिए लावारिस बच्चे को देखने पहुंचे कई लोग...