पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठेकेदार की गोली मार हत्या, विरोध में लोगों ने सड़क पर जाम लगाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेगूसराय. बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर चतुर्भुज में एक ठेकेदार को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। पसपुरा के रहने वाले ठेकेदार मनोज सिंह बेगूसराय से वापस अपने घर जा रहे थे। पत्तापुर के रास्ते घर जाने के दौरान चार से पांच की संख्या में पूर्व से बैठे बदमाशों ने उन्हें रोका। पहले तो जमकर पिटाई की फिर उन्हें भागने के दौरान गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

मनोज सिंह की हत्या करने के बाद बदमाश उनकी यामाहा बाइक अपने साथ ले गये। अनुसंधान के क्रम में पसपुरा शिवालय के समीप से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किया है। हत्या से आक्रोशित पसपुरा गांव के लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बेगूसराय रामदीरी पथ को घंटों जाम रखा। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। ठेकेदार पर विभिन्न थानों में हत्या और आम्र्स एक्ट के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

सुपौल में मुखिया की हत्या, सड़क जाम

मरौना प्रखंड के ललमिनियां पंचायत के मुखिया जनार्दन प्रसाद को मंगलवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना उस समय घटी, जब मुखिया पड़ोस में बैठे हुए थे। लोगों ने मुखिया को मरौना से निर्मली लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मुखिया की मौत हो गई।

हत्या के विरोध में बुधवार को जनप्रतिनिधियों व पंचायत के लोगों ने निर्मली अम्बेदकर चौक के सामने प्रदर्शन किया। सड़क यातायात को ठप कर दिया। लोगों का कहना है कि जब तक हत्या में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, आश्रितों को दस लाख रुपये व एक सदस्य को नौकरी नहीं दी जाएगी, यातायात ठप रहेगा। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

समस्तीपुर में गला रेत युवक को मार डाला
समस्तीपुरत्नहलई ओपी के बांगर गांव में मंगलवार की रात लेनदेन के विवाद में गला रेतकर प्रमोद कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव के पास ही खेत से शव बरामद किया। मृतक सिंघेश्वर राय का पुत्र था, जो गांव के ही बिरजू राय की गाड़ी चलाता था।

व्यवसायी की हत्या, विरोध में सड़क जाम
समस्तीपुरत्नहसनपुर थानान्तर्गत रामपुर गांव में मंगलवार की रात अपराधियों ने चाकू मारकर व्यवसायी चंद्रमौली राय (४० वर्ष) की हत्या कर दी। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव स्थित बाजार के पास शव देख आक्रोशित हो गये और हसनपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

आरा में किसान की गोली मार जान लीआरात्नशाहपुर थाना क्षेत्र के सोनकी गांव में बुधवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने किसान ब्रह्मेश्वर पाण्डेय की घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।