पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अस्पताल में निकला सांप, बेड छोड़कर भागे मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटिहार. मंगलवार को लगभग दस बजे सदर अस्पताल परिसर में एक सांप निकलने से अपरा तफरी की स्थित उत्पन्न हो गई। अस्पताल के रसोई घर के समीप सांप के आने के कारण मरीजों के बीच अफरा तफरी मच गई। इस सूचना के अस्पताल के विभिन्न वार्डों में फैलने के बाद इलाज के लिए आए मरीजों ने अपने अपने बेड को छोड़कर बाहर निकल गए।
सांप लोगों के हरकत से अपना फन खड़ा होकर खड़ हो गया। इसे देख जो जहां खड़ा था वो वहीं खड़ा हो गया। प्रेस वाले ने जब सांप का फोटो लेने का प्रयास किया तो सांप कैमरा को देखकर जमीन से डेढ फूट खड़ा होकर फन फैलाने लग था। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ इकत्रित हो गयी।लगभग एक घंटे तक सांप रसोई घर के समीप पड़ा रहा। उसके बाद रसोई घर के नजदीक पानी के टेंक में वह घुस गया।