पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Somnath Bharti MLA Was Use To Live In Rented Room

कभी 60 रुपए किराए के कमरे में गुजारे थे दिन, अब बने आप के विधायक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवादा. दिल्ली में आप की हुई जीत के जश्न में बिहार का नवादा भी शामिल है। जश्न की वजह अरविंद केजरीवाल की टीम में चर्चित चेहरा हिसुआ निवासी सोमनाथ भारती के मालवीय नगर से दोबारा निर्वाचित होना है। पिछली दफे केजरीवाल मंत्रिमंडल में सोमनाथ को कानून, पर्यटन और कला संस्कृति मंत्री बनाया गया था। सोमनाथ का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है।
हिसुआ में 60 रुपए किराए के कमरे में मां व पिता के साथ सोमनाथ भारती रहते थे। उन्होंने 1988 में मैट्रिक पास की। आइआइटी खड़गपुर से एमएससी की। फिर पटना में कोचिंग खोली। कोचिंग नहीं चली। तब दिल्ली में भारती एसोसिएट नाम से आइआइटी की तैयारी के लिए कोचिंग खोला। नाम के सवाल पर एक निजी कंपनी से कानूनी विवाद हो गया। तब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से जीत हासिल की थी। तभी एलएलबी की पढ़ाई की।

2009 में विक्रम बुद्धि मामले की यूएसए में कानूनी लड़ाई लड़ी। 2012 में आईआईटी के संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर तत्कालीन एचआरडी मंत्री कपिल सिब्बल के कदम का विरोध किया था। लिहाजा, प्रावधानों में संशोधन करना पड़ा। वैसे, सोमनाथ का हिसुआ में कोई पुश्तैनी घर नहीं है। उनकी मां मनोरमा देवी गर्ल्स स्कूल में शिक्षिका थीं। आर्थिक तंगहाली का आलम कि 60 रुपए माह के एक कमरे में सपरिवार रहे।
आगे की स्लाइड्स में देखें सोमनाथ भारती की चुनिंदा PHOTOS