पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Step mother, Daughter Killed In Purnia,Latest News In Bihar

पूर्णिया में सौतेली माँ बेटी की हत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्णिया. पूर्णिया में एक सौतेली माँ पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना सदर थानाक्षेत्र के बेलौरी बस्गामा गाँव की है। काजल इसी गांव में रहा करती थी। 13 वर्षीय काजल की उसकी सौतेली मां प्रति दिन पिटाई किया करती थी। आज भी उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत को आत्म हत्या में बदलने के लिए काजल की सौतेली मां ने उसके लाश को फंदे में लटका दिया।
लेकिन काजल की नानी इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद ये मामला सामने आया। काजल की नानी ने भी काजल की सौतेली मां पर आरोप लगाया है कि उसने ही काजल की हत्या करने के बाद उसकी लाश को फंदे में लटका दिया है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। रिर्पोट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
आगे तस्वीरों में देखिए काजल की मौत के बाद लगी भीड़...