पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुपौल. सुपौल में बुधवार रात तीन लोगों ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया। घटना थरबिट्टा कोसी बांध के हांसा टोले की है। घायल रंजीत सदा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, डाक्टरों ने उसे दरभंगा रेफर कर दिया। रंजीत ने बताया कि वह रामानंद यादव के घर के पास से गुजर रहा था।
20रामानंद के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। फिर आंखों में तेजाब डाल दिया। रंजीत के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रामानंद और विकास यादव को गिरफ्तार किया गया है। जबकि रामानंद का दामाद फरार है। दूसरी ओर, रामानंद का कहना है कि उसके घर में कई चोर घुस आए थे।
ऐन वक्त पर घरवाले जग गए। कई भाग गए। हमने एक को पकड़ा। हो हल्ला होने पर कई लोग जमा हो गए। लोगों ने रंजीत सदा की आंखों में तेजाब डाल दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि रामानंद यादव ने रंजीत के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.