पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Brothers Were Targeted By Maoist MP Prabhunath

नक्सलियों के निशाने पर थे सांसद प्रभुनाथ के भाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छपरा. सारण पुलिस के हत्थे चढ़े दो हार्ड कोर नक्सली एरिया कमांडर शिवहर निवासी रामबाबू उर्फ धीरज और सुभाष उर्फ चंदन ने पुलिस के समक्ष चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। दर्जनों नक्सली वारदातों को अंजाम दे चुके नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया कि अपने संगठन के शीर्ष नेता राजन के निर्देश पर महाराजगंज के राजद सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह सहित पूर्वी चंपारण में सक्रिय आजाद हिन्द फौज के संचालक अखिलेश सिंह, छेदी सिंह और पप्पू सिंह की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस को शीर्ष नक्सली नेता राजन के द्वारा लिखे एक पत्र, जो उसने रामबाबू उर्फ धीरज को लिखा था से खुलासा हुआ है कि नक्सली गतिविधियों को संचालित करने के लिए गोपालगंज जिले का गंडक दियारा का क्षेत्र अनुकूल है। पुलिस कप्तान वरुण कुमार सिन्हा के कार्यालय प्रकोष्ठ में सीवान, गोपालगंज जोनल एरिया के नक्सली कमांडर रामबाबू उर्फ धीरज ने बताया कि उन लोगों ने ही गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना इलाके में दो लोगों की हत्या, मधुकॉन कंपनी के बेस कैंप पर हमला व 3 लाख रुपया प्रतिमाह लेवी वसूलने का काम करते थे।

नक्सली नेता ने यह भी स्वीकार किया कि 14 लोगों के नक्सली गिरोह ने इन सभी घटनाओं को अंजाम दिया था। एरिया कमांडर ने बताया कि उन्होंने जन्दहा थाना पर हमला, जन्दाहा बैंक पर हमला किया था।
गिरफ्तार किये गये दोनों नक्सलियों ने अन्य कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस उनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। नक्सलियों से पूछताछ जारी थी।