पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Rape Of Student In Purnia, Bihar Crime Latest News

पूर्णिया छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस कर रही है मामले की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्णिया. पूर्णिया में एक बच्ची की हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस को अशंका है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना टीकापट्टी थाना क्षेत्र का है। इसी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दस वर्षीय बच्ची कि हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है । शव की स्थिति देखकर परिजन और पुलिस हत्या के पहले दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं । हालाँकि दुष्कर्म की बात का पता मृत शरीर के पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा ।
मासूम बच्ची अपने परिवार वालों के साथ गाँव में ही लगे रामलीला देखने गई हुई थी। देर रात जब परिजन बच्ची के साथ घर लौटने लगे तो रास्ते से ही बच्ची अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन कि लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला । थक हार कर परिजन घर लौट आए लेक्न कोई सुराग नहीं मिल पाया।
मंगलवार की सुबह में बच्ची के शव मिलने पर सारे लोग अवाक हो गए। बच्ची की लाश मकई के खेत में थी। शव को देखने से ऐसा लग रहा था जैसे उसके साथ पहले दुष्कर्म के बाद इसकी हत्या गला दबाकर कर दी गई है। हत्या के सही कारणों का पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है