पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Statue Of The God, Stole Half Crore, Bihar News

कटिहार में अपराधियों ने चुरा लिए डेढ़ करोड़ रूपए की मूर्ति, पुलिस कर रही है मामले की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटिहार. डेढ़ करोड़ रूपए की मूर्ति चोरी का मामला सामने आया है। घटना जिले के कुरसेला थाना के समेली स्थित रघुनाथजी ठाकुरबाड़ी की है। अज्ञात चोरों ने लगभग डेढ़ करोड़ रूपए की अष्टधातू की छह मूर्तियों की चोरी कर ली है। ये सारी मूर्तियां 125 वर्ष पुरानी है। अष्टधातू की बनी इन मूर्तियों में सोना, चांदी सहित कई धातु उपयोग किया गया है। मूर्ति के सिर पर चांदी का मुकूट था तथा मूर्ति का वजन लगभग चालीस किलो बताया जाता है।
इस घटना की ठाकुरबाड़ी के महंथ जयप्रकाश झा ने बुधवार को अहले सुबह कुरसेला थाना को दी। कुरसेला पुलिस ने तत्काल इस मामले की जांच करना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष विषहरण साह ने बताया कि इस मामले में नवाबगंज निवासी राजबली ठाकुर, बासा टोला के जगरनाथ मंडल, मिलकी के सुरेन्द्र महतो एवं जवाहर महतो से पूछताछ की जा रही है।
गांव के सीताराम शर्मा ने पुलिस को बताया कि एक महीना पूर्व चारो ने उन्हें मूर्ति चोरी करने की बाते कही थी। जिसकी सूचना उन्होंने मंदिर के महंथ, अध्यक्ष और गांव के अन्य लोगों को दी थी।
मुख्य दरवाजे का चोरो ने ताला तोड़ा
महंथ जयप्रकाश झा ने बताया कि मंदिर की रखवाली के लिए चार चौकीदार है। इसमें तनूकी मंडल, दीपनारायण शर्मा, पोलाय शर्मा और ओपी मंडल मंदिर की रखवाली करते हैं। रात में चारो रखवाली के दौरान साये हुए थे। अज्ञात चोर ने मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां पर रखे भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, गोपालजी, सरस्वती एवं लक्ष्मी की प्रतिमा की चोरी कर ली। महंथ ने कहा कि उक्त ठाकुरबाड़ी में लगभग एक सौ पचीस वर्षो से भगवान की पूजा की जा रही है। ये ठाकुरबाड़ी धार्मिक न्यासबोर्ड पटना से भी निबंधित है।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस बावत सदर एसडीपीओ राकेश कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही कटिहार एसपी असगर इमाम के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

आगे तस्वीरों में देखें घटना के बाद मन्दिर का नजारा...