पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aam Aadmi Party MLA Rituraj Leaves Job And Won Election

फाइव स्टार होटल में करते थे काम, नौकरी छोड़ अन्ना से जुड़े, अब बने MLA

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्तीपुर. समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के निकसपुर पंचायत के चकदौलत गांव के रहने वाले 26 वर्षीय ऋतुराज गोविन्द झा ने दिल्ली के किराड़ी विधानसभा से आम आदमी पार्टी से जीत हासिल कर समस्तीपुर सहित बिहार का नाम रोशन किया है। बता दें कि ऋतुराज होटल मैनेजमेंट कर दिल्ली के फाइव स्टार होटल में काम करते थे। वे नौकरी छोड़ने के बाद अन्ना के आंदोलन से जुड़े और अब वे आम आदमी पार्टी से विधायक बने।
गांव में मना जश्न
गांव वाले और परिवार के लोगों ने ढोल तासे के साथ गांव स्थित मां के मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा करने के गांव में होली का माहौल दिखा। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर थिरकते रहे। पूरे गांव में लोग जुलूस निकाल कर जश्न मनाया। लोगों को यह उम्मीद नहीं थी कि ऋतुराज एक दिन विधायक बन जाएगा।
पिता हैं शिक्षक
ऋतुराज भाई में अकेले हैं और उनकी एक बहन दिल्ली में ही बैंक में काम करती है। इनके पिता अरुण चौधरी शिक्षक हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें ऋतुराज की चुनिंदा PHOTOS