पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Chhapra Mid day 1 Dozen Kids Sick From The Food Miles

छपरा में मिड-डे-मील खाने से 1 दर्जन बच्चे हुए बीमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छपरा. बुधवार को छपरा में मिड-डे-मील खाने से करीब 1 दर्जन बच्चे बीमार हो गए। इन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति सामान्य होने पर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ये खबर जैसे ही प्रशासन के पास पहुंची। पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सारे अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार छपरा के जलालपुर सरगटी स्थित मध्य विद्यालय में दोपहर बच्चों ने मिड-डे-मील खाया। इसके बाद करीब 1 दर्जन बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गया। फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बच्चों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चों की तबियत दूषित भोजन करने से खराब हुई है।
बताते चलें कि पिछले साल जुलाई में बिहार के छपरा में ही एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में मध्यान भोजन विषाक्तता के कारण 23 बच्चों की मौत हो गई थी। विषाक्त भोजन करने से गंभीर रूप से बीमार पडे चार बच्चों की छपरा से पटना लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य बच्चों की मौत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज के दौरान हो गई थी।
इस हादसे में रसोईया और 24 अन्य बच्चे भी बीमार हो गए थे। माध्याह्न भोजन के तौर स्कूल में चावल, दाल और आलू एवं सोयाबीन की सब्जी खाने के बाद ये बच्चे उल्टी, पेट में दर्द की शिकायत के बाद बेहोश हो गए थे।