पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bihar News Maoist Area Commander Arrested 80 Thousand Cash

80 हजार नगद राशि के साथ नक्सली एरिया कमांडर गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छपरा/पटना. परसा थाना पुलिस ने बुधवार की रात दैनिक चेकिंग अभियान के दौरन दो कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया। आज इस मामले को लेकर एसपी वरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि इन नक्सलियों के पास से एक चिठ्ठी मिली है। जिससे ये खुलासा हुआ है कि नक्सली जल्द ही बिहार में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। नक्सली महाराजगंज से राजेडी के सांसद प्रभुनाथ सिंह के भाई दीनानाथ सिंह, शिवहर के पप्पू सिंह, अखिलेश कुमार और मोतिहारी के छेदी सिंह की हत्या की फिराक में भी थे।
नक्सलियों के पास से 83 हजार नकदी एवं एक बैग नक्सली साहित्य तथा मोबाइल बरामद किया गया है। हालांकि एक नक्सली भागने में सफल रहा। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों से भगवान बाजार थाना में आईबी, एसटीआरएफ, स्पेशल ब्रांच के साथ मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, शिवहर और वैशाली की पुलिस पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार नक्सली वैशाली जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा निवासी धीरज कुमार उर्फ राजा एवं उसका दायां हाथ वैशाली के लालगंज निवासी सुभाष गुप्ता उर्फ चंदन बताया जाता है। नक्सली धीरज कुमार उर्फ राजा छपरा सीवान गोपालगंज के एरिया जोनर कमांडर के रूप में नक्सलियों के साथ काम करता था।
पुलिस ने इन दोनों नक्सलियों के पास से 83 हजार नकद के साथ एक बैग नक्सली साहित्य व चार मोबाईल भी जब्त किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान एरिया कमांडर धीरज ने यह स्वीकार किया है कि लेवी की रकम वसूल करने के दौरान व पकड़ा गया। उसने यह बताया कि एरिया कमांडर राजन के बाद वह जोनल कमांडर बनाया गया।
यह भी बात समने आई है कि इन नक्सलियों के पास लगभग 23 अत्याधुनिक हथियार है, जिसमें 2 एसएलआर, 2 ए-के 47, 1 कारबाईन, 3 पिस्टल एवं 9 एमएम के दर्जनों गोली छीपा रखा है। इन हथियरों की मदद से इन नक्सलियों ने सीतामढी व जमदाहा में बैंक लूटकांड, थाना पर हमला तथा गोरौल स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक उड़ाये जाने जैसे दर्जनों बड़े कांड को अंजाम दिया है।
आईबी एवं एसटीआरएफ के स्पेशल ब्रांच पुलिस नक्सलियों को अपने हिरासत में ले कर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का मानना है गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा और भी बड़े कांडों को अंजाम दिया गया है। इसकी छानबीन चल रही है।
बताते चलें कि तीन दिनों पूर्व ही मुंगेर और जमुई के जंगलों में कॉबिंग ऑपरेशन चला कर गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों के हमले के मंसूबे पर पानी फेरते हुए सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया था। नक्सलियों के इन्हीं मंसूबे को ध्यान में रखते हुए खुफिया विभाग ने मुंगेर और जमुई में हाई अलर्ट किया है।
आगे देखिए छपरा में पकड़े गए नक्सलियों से क्या-क्या हुआ बरामद...