पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Furore Over Body Of Newborn Found In Jamui

जमुई में नवजात का शव मिलने पर हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के कृष्णपट्टी मुहल्ले में एक नवजात का शव देख स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
लोग वहां की एएनएम कंचन कुमारी पर अवैध तरीके से गर्भपात कराए जाने का आरोप लगा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई करने की बात कह शांत कराया।

स्थानीय महिलाओं ने इसका कड़ा विरोध किया व जमकर हंगामा करते हुए उक्त एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरु कर दी। हंगामा देख एएनएम अपने रूम में ताला जड़ वहां से भाग निकली। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि स्थानीय महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। एएनएम की तलाश की जा रही है।