पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rehabilitation Of The Villagers Came Forward To Administer

ग्रामीणों के पुनर्वास को तत्पर हुआ प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमुई. 27 दिसंबर की रात नक्सलियों द्वारा जनकपुर गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के बाद भागे लोगों को वापस गांव में लाने की प्रशासनिक कवायद शुरू हो गई है। 19 जनवरी को जिले के तीन गांवों से पलायन की खबर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खैरा थाना क्षेत्र के तीन गांव अपराधियों और नक्सलियों की वजह से खाली हो चुके हैं।

खबर छपने के बाद पुलिस चौकसी के बीच गुरुवार को डीएम शशिकांत तिवारी, एसपी जीतेंद्र राणा, सीआरपीएफ डीजीपी केवल सिंह, सीआरपीएफ 215 के कमांडेंट बी ए के चौरसिया, एसपी अभियान के. सच्चिंद्रन पुलिस दल-बल के साथ खलारी गांव के अपग्रेडेड मिडिल स्कूल खलारी पहुंच, सभी ग्रामीणों को वापस गांव चलने की बात कही। एसपी राणा ने कहा कि ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। डीएम शशिकांत तिवारी ने कहा कि सभी को इंदिरा आवास एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द दिया जाएगा। इस मौके पर पदाधिकारियों द्वारा कंबल एवं स्कूल बैग तथा पढ़ाई की सामग्री का भी वितरण किया गया।