पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sohail Hingora Kidnapping Three Men Accused Gujarat Police Repression Took

सोहैल हिंगोरा अपहरण कांड: तीन आरोपियों को दमन ले गई गुजरात पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छपरा/पटना. सोहेल हिंगोरा अपहरण कांड के आरोप में छपरा जेल में बंद तीन आरोपियों को गुजरात (दमन) पुलिस अपने साथ दमन ले गई। बीते मंगलवार को ही सीजीएम कोर्ट ने दमन पुलिस को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की अनुमति दे दी थी। इस मामले में कुछ दिनों पूर्व ही गुजरात (दमन) पुलिस छपरा पहुंची थी। गुजरात पुलिस ने इसके लिए सीजीएम को आवेदन दिया था। इस अपहरण कांड का मुख्य आरोपी रंजीत सिंह दमन जेल में पहले से ही बंद है। वहीं दमन पुलिस छपरा के जेल में बंद रविश कुमार, सबल किशोर और राम प्रकाश को रिमांड में लेना चाहती थी।

बताते चलें कि 29 अक्टूबर को दमन से अपहरण के बाद सोहेल को छपरा के चतुरपुर में रंजीत के घर रखा गया था। रंजीत अभी दमन पुलिस की हिरासत में है और उसका भाई दीपक फरार है। सोहेल के पिता हनीफ ने 9 करोड़ की फिरौती देकर उसे छुड़ाया था।

हिंगोरा अपहरण कांड के मुख्य आरोपी रंजीत सिंह ने अपनी शादी में गुजरात के व्यवासायी सोहेल हिंगोरा से दुल्हन का कमरा पेंट कराया था। सोहेल से झाड़ू-पोंछा भी लगवाया था। मामले की तफ्तीश में जुटी बिहार पुलिस ने सोहेल का यह वीडियो फुटेज देखा है।
खुद सोहेल ने पूछताछ में यह बताया है कि मेरी ड्यूटी दुल्हन का कमरा साफ करने के लिए लगाई थी। रंजीत की शादी के अनएडिटेड वीडियो फुटेज में सोहेल हाथ में ब्रश लेकर वह दूसरे लोगों के साथ दीवार की रंगाई-पुताई करते और बक्सा-पेटी पोंछते दिखे। पुलिस ने जब सोहेल से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई काम भी नहीं था। बाकी लोग भी काम कर रहे थे तो मैं भी करने लगा। मुझे 25 दिन वहां रखा था।
आगे जानिए क्या था पूरा मामला...