पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफतुहा. फतुहा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के सुखु यादव के बेटे उदेश प्रसाद (40) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इसको लेकर लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। उदेश 21 तारीख से लापता था। मृतक के भाई अवधेश यादव (उपमुखिया) ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए 21 जनवरी को थाने में आवेदन दिया था। लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर इसे रफा-दफा कर दिया। अवधेश ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके आवेदन को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने मेरे द्वारा बताए गए व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। उसी रात भाई की हत्या कर दी गई।
दूध बेचता था मृतक
मृतक दूध बेचता था। वो सुपनचक हाजीपुर कोल्हर परसा से दूध खरीदकर पटना मंडी में बेचता था। घटना के दिन भी वह शाम 4 बजे दूध संग्रह करने के लिए निकला तो घर वापस नहीं लौटा।
बालू में दबी थी लाश
मृतक के परिजनों ने खुद खोजबिन शुरू की। परिजनों को शक था कि परसा गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने उदेेश की हत्या कर लाश गायब कर दी है। परिजन परसा गांव के टाल में स्थित पोखर, तालाब, कुंए की खाक तीन दिनों तक छानते रहे अंतत: शनिवार को परसा गांव से सटे सुंदरपुर खंदा में बालू खदान से लाश परिजनों ने ढूंढ़ निकाला।
शव रख किया एनएच जाम
अपराधियों ने लाश गायब करने की पुरी तैयारी कर रखी थी। गोली मारने के बाद मृतक के पूरे शरीर पर तेजाब डाला गया। मवेशी चराने वाले एवं घास काटने वाले लोगों द्वारा बालू में लाश होने की बात कहने से मृतक के परिजनों ने बालू में गड़ी लाश निकाल कर पहचान की और लाश को एक बजे महारानी चैक फतुहा राष्ट्रीय राज मार्ग 30 पर रखकर रोड़ जाम कर दिया। इस घटना से स्थानीय गांव में जातीय तनाव की आशंका है। जाम स्थल पर पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव श्यामनंदन यादव एवं वरीय अधिवक्ता परमानंद यादव अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मृत्क के परिजनों को पांच लाख मुआवजेे की मांग की। डीएसपी सुनीता कुमारी के आश्वासन पर जाम छुड़ाया गया। पुलिस ने लाश लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.