पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Firing On Wife After Husband Suicide In Madhepura Bihar

BIHAR LIVE: मोबाइल की खातिर इस शख्स ने पत्नी को मारी गोली, फिर किया सुसाइड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात दिनों में रेपिस्ट के खिलाफ सजा का ऐलान
पटना। बेगूसराय की निचली अदालत ने पांच साल की एक बच्ची से बलात्कार के मामले में आरोप पत्र दायर होने के सात दिनां के भीतर सजा सुना दी। बलात्कारी पप्पू तासी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है और 30 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया गया है। तासी ने 4 अप्रैल को अपने पड़ोस की बच्ची से बलात्कार के बाद कानपुर भाग गया था। पुलिस ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा था। उधर, सुपौल की निचली अदालत ने पिपरा थाने में पिछले साल दो अक्टूबर को नौ साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी 50 वर्षीय हरेराम को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है।
हत्या के मामले में चार को आजीवन कारावास
आरा। दो वर्ष पूर्व सोन नदी स्थित श्मशान घाट पर कर वसूलने को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या के मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम पदारथ ने चार लोगों को आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर 2011 को अजीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी श्मशान घाट पर कर वसूलने के लेकर हुए विवाद में प्यार चंद डोम की गला रेत कर हत्या विरेन्द्र डोम, युगेश्वर डोम, योगधारी डोम और विफेन डोम ने मिलकर कर दी थी। मृतक का पुत्र विंध्याचल डोम ने चारों अभियुक्तों को को नामजद करते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बैंक एजेंट की गला रेतकर हत्या
सासाराम। रोहतास जिला के बघैला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अपराधियों ने एक बैंक एजेंट की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है। हत्या लकड़ी काटने वाली आरी से रेत-रेतकर की गई है। उसके बाद शव को बोरे में बंद कर जलाने का प्रयास किया गया। परंतु शव अधजला अवस्था में हीं रह गया। जानकारी के अनुसार बघैला थाना के ईटवां गाव निवासी रामाशंकर तिवारी उर्फ रमेश तिवारी बैंक में एजेंटी का काम करने के लिए सुबह अपने घर से अकोढ़ीगोला के लिए निकले थे। जो रात में वापस नही लौटे। इधर परिजनों ने खोज बीन शुरू की तो किसी ग्रामीण ने गांव से आधा किलोमीटर दूर एक अधजली शव के बारे में जानकारी दी। जहां पहुंचने पर शव की शिनाख्त रामाशंकर तिवारी के रूप में हुई। शव के पास अपराधियों ने एक लकड़ी काटने की आरी मशीन ,शराब की दो बोतले, किरोसिन तेल का डŽबा, व दो तीन सौ पंद्रह बोर के जिंदा कारतूस भी छोड़ रखा था। जहां पहुंची पुलिस ने इन सभी समानो को जŽत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी आशीष आनंद ने मामले की जांच शुरू करते हुए अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। फिलहाल इस घटना के बाद रामाशंकर तिवारी के गांव में दहशत की स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि आज तक रामाशंकर तिवारी की किसी से दुश्मनी नही थी। फिर भी यह घटना क्यों घटी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा आम लबोलुआब पर है।
लू लगने से महिला की मौत
सासाराम। रोहतास जिला में नासरीगंज के समीप मंगलवार को एक महिला की लू लगने से मौत हो गई। महिला की पहचान भोजपुर जिला के बरूणा निवासी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। जो अमियावर गांव में पूजा पाठ करने के लिए आई थी। इसी बीच मंदिर जाने के क्रम में लू लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। समाचार प्रेषण तक मृतका के परिजन पहुंचे नही थे।
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
सासाराम। रोहतास जिला के रोहतास थाना क्षेत्र में ढेलाबाग गांव की एक बहु को दहेज लोभी ससुराल वालो ने हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार नवविवाहिता मनीषा देवी के पिता सूरज यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करा पति अनिल यादव, ससुर रघुपति यादव सहित पांच लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कŽजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है।
लोकसभा अध्यक्ष की गाड़ी को पत्थर व्यवसायियों ने रोका
सासाराम। रोहतास जिला के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची लोकसभा अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद मीरा कुमार को उस समय सासाराम कलेक्ट्रेट गेट से मिटिंग हॉल तक पैदल जाना पड़ा जब यहां धरना पर बैठे पत्थर व्यवसायियों ने उनकी गाड़ी को गेट पर ही रोक लिया। मंगलवार की सुबह यहां समाहरणालय गेट पर धरना दे रहे पत्थर व्यवसायी पहले से हीं लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का इंतजार कर रहे थे। स्थिति को देखकर प्रशासन ने वहां भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को भी तैनात कर दिया था। इसी बीच निर्धारित समय से लोकसभ अध्यक्ष ज्यों ही कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंची त्यों ही सुरक्षा के सभी प्रबंध तोड़कर पत्थर व्यवसायी अपनी मांगो को लेकर मैडम स्पीकर की गाड़ी के सामने खड़े हो गए। कुछ पत्थर व्यवसायी तो गाड़ी के आगे सो गए उसके बाद गाड़ी से निचे उतरकर मीरा कुमार ने पत्थर व्यवसायियों से बात की और कहा कि आपकी समस्या लोक सभा में उठाई जायेगी। साथ ही जिला प्रशासन को भी इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिये जायेंगे।
जानकारी हो कि रोहतास के पत्थर व्यवसायी प्रशासन के खिलाफ पिछले आठ दिनों से धरना पर बैठे हैं। उनकी मांगे है कि उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद भी अवहेलना करते हुए प्रशासन ने यहां के क्रेशर उद्योग को तबाह कर दिया है। पत्थर व्यवसायियों की मांगो को सुनकर मैडम स्पीकर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में गई जहां निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में रोहतास जिले की पेयजल समस्या छाई रही जिसका तत्काल निदान करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने रोहतास प्रशासन को निर्देश दिया।
मोबाइल की खातिर इस शख्स ने पत्नी को मारी गोली, फिर किया सुसाइड
मधेपुरा। जिला मुख्यालय से सटे सहरसा के पस्तपार गांव में रविवार की रात एक मोबाइल को लेकर पति सिकंदर कामती ने पहले पत्नी मंजू देवी को गोली मारकर जख्मी कर दिया पुन: अपने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी कट्टा सहित दो खोखा बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सहरसा जिले के सिहौल निवासी कामती अपनी बेटी की छठी में ससुराल आया था। गंभीर रूप से जख्मी पत्नी को पटना रेफर कर दिया गया है। कुछ लोगों का कहना है पारिवारिक विवाद के कारण घटना घटी, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मोबाइल को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया। बहरहाल, सच्चाई का पता तो पुलिसिया अनुसंधान के बाद ही चल पाएगा।
भाई ने भाई और भतीजे को मारी गोली
आरा। भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के केसरी गांव में मंगलवार की अहले सुबह जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई और भतीजे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केसरी गांव निवासी उपेन्द्र चौधरी और युगेश्वर चौधरी में सोमवार की सुबह जमीन बटवारे को लेकर विवाद हुआ था। जमीन विवाद की घटना से आक्रोशित उपेन्द्र चौधरी ने मंगलवार की अहले सुबह दरवाजे पर सोये अपने चचेरे भाई युगेश्वर चौधरी और उनके बेटे सुनील चौधरी को गोली मार कर फरार हो गया। जिससे दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-मोहनियां मुख्यमार्ग (एनएच-30) को धनगाई के समीप जाम कर हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
जगदीशपुर एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा उपेन्द्र चौधरी को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस उपेन्द्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं एसडीपीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा सड़क जाम खत्म कराने के बाद पिता-पुत्र के शव को पोस्मार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा ।
7 साल की मासूम से रेप, नाबालिग गिरफ्तार
सुपौल। बिहार पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को 7 साल की बच्ची के साथ रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया है। यह घटना सुपौल जिले के बिमा गांव की है। इस घटना से गांव वाले भी आश्चर्यचकित हैं और उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।
सेक्युलर बनने के लिए भाजपा से नाता तोड़े जदयू - दीपंकर
आरा। चुनाव आते ही सभी लोग अपने आप को सेक्युलर कहने लगते है। केवल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने से कोई सेक्युलर नहीं हो जाता। सेक्युलर साबित करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा से नाता तोड़कर देश की जनता से माफी मांगे। ये बाते जन राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को आरा में कहीं। उन्होंने कहा कि देश की प्राकृतिक सम्पदा (जल, जंगल, जमीन, कोयला, स्पेक्ट्रम) पर वर्चस्व औद्योगिक घरानों का हो गया है। और वहीं औद्योगिक घराने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कह रहे है। जिससे देश की जनता को सजग रहने की जरूरत है।
वहीं केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए दीपांकर ने कहा कि यूपीए सरकार भष्टाचार में डूब चुकी है। हर दिन एक-एक मंत्रीभ्रष्टाचार में पकड़े जाने के बाद हटाये जा रहे है। देश की जनता के बीच मनमोहन सरकार की साख खत्म हो चुकी है। इस कारण प्रधानमंत्री को स्वयं त्याग पत्र देकर चुनाव की पहल करनी चाहिए। वहीं बिहार का जिक्र करते हुए माले महासचिव ने कहा कि सुशासन का दाव करने वाली नीतीश सरकार मजदूरों का शोषण कर रही है। बिहार में न्यूनतम मजदूरी 168 रुपये घोषित किये जाने के बाद भी 138 रुपये दी जा रही है।
केन्द्र से मिलने वाली मनरेगा राशि बिहार में केवल 20 प्रतिशत ही खर्च हो पा रहा है। इसके खिलाफ माले द्वारा 24 मई को राज्य के हर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा। और मजूदरों को 168 रुपये मजदूरी दिलाने के लिए 8 जून से मनरेगा मजदूर एक दिवसीय हड़ताल करेंगें। इस मौके पर माले नेता नंदकिशोर, सुदामा प्रसाद, दिलराज प्रितम सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घायल दारोगा की इलाज के दौरान मौत
बांका। खेसर ओपी में पदस्थापित एक दारोगा श्यामसुंदर सिंह की इलाज के दौरान सोमवार को पटना में मौत हो गई। वह मधेपुरा के रहने वाले थे। उन्हें बीते शनिवार को एक बालू से लदी ट्रक खेसर ओपी के समीप ही धक्का मार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था। स्थानीय चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया था। दारोगा के पार्थिव शरीर को पटना से सीधे उनके घर मधेपुरा ले जाया गया। जहां, अंतिम संस्कार किया जाएगा।