पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • First Community Policing In Maoist Stronghold

नए एसपी ने पहली बार नक्सलियों के गढ़ में की समुदायिक पुलिसिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए एसपी ने पहली बार नक्सली गढ़ में की समुदायिक पुलिसिंग
सासाराम। योगदान लेने के बाद पहली बार रोहतास एसपी विकास बर्मन द्वारा नक्सलियों के गढ़ तारडीह में समुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कई गांवो के वनवासी जुटे और उनके बीच पुलिस द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। दर्जनो महिलाओं व पुरूषों के बीच साड़ी व धोती बांटे गए। जबकि छात्र-छात्राओं को कॉपी किताब मिले। मौके पर उपस्थित जन समुह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि बिना शिक्षा के समाज में कई तरह की विकृतियां पैदा होती है। जिसमें सबसे बड़ी विकृति नक्सली प्रवृति है। जिससे समाप्त करने के लिए वनवासियों के बीच शिक्षा का प्रचार -प्रसार जरूरी है। बिना शिक्षा के कोई भी मनुष्य जानवर के समान होता है। एसपी ने बताया कि जिले के हर कोने में समुदायिक पुलिस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिससे समाज के मुख्य धारा से अलग हुए युवाओं को धारा में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ कोबरा ,सैप, बीएमपी सहित जिला पुलिस के लगभग तीन सौ जवान शामिल थे। जिनके बीच छात्र-छात्राओ ने नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्रो की प्रस्तुती देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी मंत्र मुङ्गध हो गये।
उग्र हुए धरना पर बैठे पत्थर व्यवसायी
सासाराम। पिछले चार दिनों से सासाराम समाहरणालय गेट पर धरना दिये बैठे जिले के पत्थर व्यवसायी अधिकारियों की बेरूखी से अचानक शनिवार को उग्र हो गये। व्यवसायियों का नेतृत्व कर रहे कमलेश कुमार ने बताया कि हम अपनी मांगो को लेकर संवैधानिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारी कभी हमलोगो के साथ पुलिसिया दमन कारी नीति अपनाते हैं। कभी समाहरणालय पहुंचे जन प्रतिनिधियों और मंत्रीओं से मिलने नही देते। इसके खिलाफ सोमवार को संघ के तरफ से सासाराम की सड़को पर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें समाहरणालय का घेराव व तालाबंदी भी शामिल है। जानकारी हो कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंची जिले की प्रभारी मंत्री सुखदा पांडेय से मिलने जा रहे पत्थर व्यवसायियों के साथ प्रशासन ने काफी र्दुव्‍यवहार किया था। जिसके विरोध में पत्थर व्यवसायी मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गये थे। उसके बाद से ही पत्थर व्यवसायियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच ताना-तनी की स्थिति है। जिसको लेकर व्यवसायी संघ ने उग्र आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।
विद्युत छापेमार दल पर ग्रामीणों ने किया पत्थराव
सासाराम। रोहतास जिला के शिवसागर प्रखंड में रायपुरचौर गांव में पहुंचे विद्युत छापेमार दल पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोलकर पत्थराव कर दिया। शनिवार की सुबह घटी इस घटना में विद्युत विभाग टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक अभियंता राहुल कुमार घायल हो गये। जिनके साथ दो अन्य कर्मचारियों को भी चोटे आई है। बड्डी थानाध्यक्ष रामएकबाल यादव ने बताया कि इस मामले में रायपुरचौर गांव के आधा दर्जन लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। बताते चले कि जिला प्रशासन के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रो में अवैध विद्युत कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी कर रही है। कई जगहों से इस अभियान का ग्रामीणों द्वारा विरोध किये जाने का समाचार है।
विद्युत करंट से छह झुलसे
सासाराम। रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र में सदोखर गांव के समीप विद्युत करंट से आधा दर्जन लोग झुलस गये हैं। सभी लोग बड्डी थाना के कचनथ गांव से बस की छत पर सवार होकर रामगढ़ के लिए जा रहे थे। इसी बीच सदोखर गांव के समीप सड़क के बीचोबीच लटक रहे हाई वोल्टेज विद्युत तार की संपर्क में आ गये। झुलसने वालो में अनिरूद्ध सिंह आदि शामिल हैं। जिनका ईलाज आलमपुर के एक नीजि क्लीनिक में चल रहा है।