अपनी हॉट अदाओं से सिनेप्रेमियों का दिल जीतने वाली मोनालिसा के कई चाहने वाले हैं। इनमें जहां आम लोग शामिल हैं, वहीं फिल्मी दुनिया के लोग भी इनके दीवाने हैं। मगर खुद मोनालिसा किस पर मरती हैं, कभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, उनके फेसबुक अकाउंट पर एक शख्स के साथ उनकी खास तस्वीरें हैं। ये मिस्ट्री मैन कौन है ये तो शायद मोनालिसा ही जानें। हालांकि, फेसबुक पर इस मिस्ट्री मैन का नाम पार्थो पाल चौधरी बताया गया है। यहां तक की मोनालिसा के बायोडाटा में इमर्जेंसी कॉंटेक्ट नंबर में पार्थोपाल चौधरी का ही नंबर है।
मोनालिसा ने लगभग हर मौके पर काफी करीब से पार्थो के साथ तस्वीरें खिंचाई हैं। तस्वीरों में मोनालिसा काफी खुश नजर आ रही हैं और ऐसा लग रहा है कि दोनों की केमिस्ट्री जबर्दस्त है।
बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की हॉट अभिनेत्री हैं। हाल ही में मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने काटे नहीं कटते दिन ये रात के रिमिक्स में मोनालिसा ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए हैं। इस एलबम में मोनालिसा ने एक-एक कर अपने सारे कपड़े उतार फेंके थे। मोनालिसा के इस अवतार पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग दो धड़े में बंट गए थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें मिस्ट्रीमैन के साथ मोनालिसा की निजी तस्वीरें...