पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Item Dancer Of Indian Movie Seema Singh Now Working In Telugu Movies

इलाहाबाद की इस आइटम डांसर ने तोड़े कई रिकॉर्ड, अब तेलुगु फिल्मों में बिखेरेगी जलवा!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह अब तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय का जलवा बिखेरेंगी। सीमा सिंह ने हाल ही में तेलुगू फिल्म साइन की है जिसमें उनका लटका झटका देखने को मिलेगा। वैसे आपको बता दें कि सीमा सिंह का जलवा अब भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, मराठी तथा बंगाली फिल्मों में भी खूब चल रहा है।
हिंदी में जहां सीमा सिंह ने फिल्म ‘बीहड़’ में एक बोल्ड गाना फिल्माया वहीं पिछले दिनों सीमा सिंह ने बंगाली फिल्म ‘प्रार्थना’ के लिए भी आयटम नंबर किया। सीमा सिंह इस बंगाली फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण खलनायिका की भूमिका भी निभा रही हैं। सीमा सिंह पहली ऐसी डांसिंग डॉल हैं जो भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी अपना डांस का जलवा दिखा रही हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सीमा सिंह के बारे में जिन्होंने मराठी में आठ सुपरहिट फिल्में दी हैं, साथ में बांग्ला फिल्मों में भी बिखेर रही हैं जलवा, साथ में जानें इनसे जुड़े कई अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में...