नई दिल्ली. आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी प्रचार समिति के मुखिया और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी में भले ही लोकप्रिय होते जा रहे हैं लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर उनकी खिल्ली उड़ रही है। उधर, राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने कहा है कि मोदी उनके साले हैं और वे उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे। बदमाशों की गोली का शिकार बने पूर्व विधायक सर्वेश सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे अमर का कहना था कि उनकी पत्नी गुजरात की है, इसलिए वह मोदी के जीजा हुए। जीजा भला साले पर कोई टिप्पणी करता है। हां, इतना जरूर कहूंगा कि वे हिंदू राष्ट्रवादी की जगह राष्ट्रवादी होने का बयान दें।
नरेंद्र मोदी का मजाक बनाने वाली वेबसाइट narendramodiplans.com फिर से शुरू हो गई है। एक बार मोदी समर्थकों के हमलों से बंद हो गई इस वेबसाइट को अब वेब डिजाइनर एलेग्जेंडर ग्राउंडर और ब्लॉगर विद्युत ने शुरू किया है। पिछली बार इस वेबसाइट को जिसने बनाया था, उन्होंने धमकी मिलने के बाद वेबसाइट बंद कर दी थी।
इस वेबसाइट पर नरेंद्र मोदी की एक फोटो है। सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में भारत के लिए नरेंद्र मोदी की योजनाएं लिखा है। इसके नीचे लिखा है, 'पीएम बनने पर नरेंद्र मोदी देश कैसे चलाएंगे, इस बारे में उनकी योजनाओं को विस्तार से जानने के लिए नीचे क्लिक करें।' नीचे उनकी योजनाओं का लिंक है, जिस पर कर्सर ले जाते ही वह लिंक इधर-उधर भाग जाता है।
इस बार वेबसाइट बनाने वालों ने अपनी पहचान नहीं छिपाई है। उन्होंने वेबसाइट पर ही अपना ट्विटर एड्रेस दिया है। इस वजह से एलेग्जेंडर को मोदी समर्थकों को गालियां सुनने को भी मिल रही हैं। लेकिन उनका मानना है कि सिर्फ डरकर ऐसी चीजों को बंद नहीं होना चाहिए। वह न सिर्फ साइट को जारी रखे हुए हैं, बल्कि ऐसे ई-मेल्स का मजाक भी उड़ा रहे हैं।
पिछली वेबसाइट में लिखी गई चीजें अलग थीं। उसमें 2002 के दंगों का भी जिक्र था। पिछली बार लिखा गया था, 'अगर नरेंद्र मोदी पीएम बने, तो देश चलाने का उनका प्लान और 2002 के दंगों पर उनके विचार जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।' इस बार नई साइट पर लिखा गया है, 'इस डोमेन (नाम) की एक साइट थी, जो विवादों में आई और बंद कर दी गई। हमने देखा कि यह डोमेन खाली है। हमें लगा कि डर की वजह से विचारों की मौत नहीं होनी चाहिए। हमें नहीं पता कि पहले वाली साइट पर क्या था, सिवाय इसके कि इससे बहुत सारे लोग भड़क गए थे। हम आपके किसी आइडिया को यहां जोड़ने के खिलाफ नहीं हैं। info@narendramodiplans.com पर मेल करिए। अगर इससे किसी को कुछ बुरा लगता है, तो हमें फर्क नहीं पड़ता।'
आगे पढ़ें, कांग्रेस नेता का बयान- सौ करोड़ में बिकती है राज्यसभा की सीट, बवाल बढ़ने पर पलट भी गए
अन्य अहम खबरें
- जीती जंग: दो बेटियों को मिलेगी 20,000 करोड़ की संपत्ति
- किम के शाही ठाठ: 65 करोड़ के घर में साढ़े चार करोड़ के टॉयलेट, छह करोड़ के बेड
- लाश को कबाड़ की तरह जेसीबी में टांगकर ले गई पुलिस, दो सस्पेंड
- कश्मीर: बलात्कार के तानों से तंग महिला तीन बच्चों को छोड़ चली गई पाकिस्तान
- इफ्तार में पिज्जा! इसी हफ्ते बिकेगा लैब में तैयार गाय के मांस वाला बर्गर
- दुर्गा पर गाज, गुरु पर आशीर्वाद: क्रिकेट और राजनीति के दो फैसलों पर उठे बड़े सवाल
- फिक्सिंग में फंसे दिग्गजों को बीसीसीआई की क्लीन चिट
- सोनम से पहले शादी करेंगी रिया?
- पिज्जा से हो रहा रोजा इफ्तार, देखिए दुनिया भर में हो रहे रोजा इफ्तार की 28 तस्वीरें
- ब्लाउज के लिए पीटी जा रहीं हैं छात्राएं, प्रिंसिपल खुद फाड़ रही हैं उनके कपड़े
- 10 कहानियां: होटल डांसर पर सहकर्मी ने फेंक दिया था तेजाब, खत्म नहीं हुआ नाचने का जुनून
- बार-बार रेप करना चाहता था पुजारी बाप, बेटी ने करवाया गिरफ्तार
- डल झील में संगीत का मजा लेने वाले मुफ्ती साहब पर दिग्विजय का निशाना
- कोहली ने फिर खेली कप्तानी पारी, टीम इंडिया ने सीरीज पर किया कब्जा
- लालू-शिवानंद बोले, देशभर में मोदी की लहर
- सीईओ 3 साल से कर रहा था बेटी का रेप, शिकायत करने पर दादा ने भी किया बलात्कार
- गूगल में क्या होंगे बदलाव? तय करते हैं बिलासपुर के दीपक
- बेहोश कर सेक्स करता था डॉक्टर, पीडिता ने प्राइवेट पार्ट काट कर लिया बदला
- चीन सीमा पर निर्माण की जानकारी देने से सरकार का इंकार