भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह व नए अभिनेता यश कुमार मिश्रा की फिल्म 'दिलदार सांवरिया' प्रदर्शन के लिए तैयार है और इसी माह यह फिल्म बिहार में रिलीज़ हो रही है। तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले दीपक शाह निर्मित व विशाल वर्मा निर्देशित उनकी फिल्म 'दिलदार सांवरिया' में अंजना की यश के साथ रोमांटिक जोड़ी है, लेकिन फिल्म की खासियत है यश का जोरदार एक्शन, उनका उनके परिवार के प्रति इमोशन और यश व अंजना का रोमांस।
निर्देशक विशाल वर्मा यश की तारीफ़ करते हुए कहते हैं यश और अंजना की जोड़ी ने न सिर्फ रोमांटिक बल्कि एक्शन के दृश्यों में भी जान डाल दी है, भोजपुरी की व्यस्ततम अभिनेत्री अंजना सिंह अपने को स्टार यश की तारीफ़ करते हुए कहती हैं कि उनके अभिनय को देख कर लगता नहीं है कि यह उनकी पहली फिल्म है। यश के अनुसार, फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अभिनय व नृत्य का प्रशिक्षण लिया और जब उन्हें लगा कि अब परदे पर आने लायक हो गए हैं तब उन्होंने अभिनय की शुरुआत की।
उल्लेखनीय है की 'दिलदार सांवरिया' का संगीत भी काफी मधुर बना है, जिन्हें लिखा और संगीतबद्ध किया है भोजपुरी फिल्म जगत के सबसे बड़े गीतकार विनय बिहारी ने जिन्होंने हाल ही में संगीत निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है और आज उनका डंका संगीत जगत में बज रहा है। फिल्म के लेखक हैं एस के चौहान। फिल्म के एक्शन दृश्यों को निर्देशित किया है दक्षिण भारत के प्रसिद्द फाईट मास्टर वेंकट ने, जबकि इसे कैमरे में उतारा है दक्षिण भारत के ही कैमरामैन सी जगन ने।
'दिलदार सांवरिया' के अन्य मुख्य कलाकारों में प्रसिद्द खलनायक संजय पाण्डेय, अलोक यादव, सोम भूषण , मानवेन्द्र त्रिपाठी, ज़फर खान, नीलिमा सिंह, सोनिया मिश्रा, रितु सिंह, धर्मेन्द्र, उमाकांत , जैकी और संजय वर्मा है। फिल्म के आयटम डांस को शिल्पी शुक्ला और मल्लिका शाह पर फिल्माया गया है।