पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pooja Gandhi S Dandupalya Is Now Dubbed In Tamil As Karimedu

एक ऐसा गांव, जहां के लोग करते थे महिलाओं की हत्या, फिल्म बनी तो हुआ विवाद!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्नड़ भाषा में बनी सुपरहिट विवादास्पद फिल्म 'डांडुपाल्या' अब तमिल भाषा में दिखाई देगी। इस फिल्म को 'करिमेदु' नाम से तमिल भाषा में डब किया गया है। बता दें कि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ था। बेंगलुरु के कई संगठनों ने रोक लगाने की अपील की, इसके बावजूद फिल्म रिलीज हुई थी।
यह फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित थी, जिसमें एक ऐसे गांव को दिखाया गया था जहां एक ऐसी गैंग रहती थी, जो पैसे की खातिर महिलाओं की हत्याएं करती थी। साल 1999 से लेकर 2001 के बीच ऐसे 500 से ज्यादा हत्या के मामले सामने आए थे। जिसकी हत्या करनी होती थी इस गैंग से जुड़े लोग उसके परिवार के बारे में जानने की कोशिश करते थे, उसके बाद उनके हर गतिविधियों पर नजर रखते थे और फिर घटना को अंजाम देते थे।
'डांडुपाल्या' नाम के इस गांव के साथ अब चोर का नाम जुड़ चुका है, जिससे राज्य में इस गांव की काफी बदनामी हुई। बदनामी की वजह से यहां के लोगों को काफी मुश्किलें होती हैं, वहीं इन्हें शादी करने के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है। इस फिल्म में पूजा और रघु मुखर्जी लीड रोल में थे। फिल्म में पूजा गांधी द्वारा सेमी न्यूड सीन भी दिया गया था, जिससे यह विवादों में थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस फिल्म की कुछ और तस्वीरें...