पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BIHAR LIVE: बेउर जेल में छापेमारी, मोबाइल बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बम की जगह धमकी भरा खत
पटना। बेतिया कोर्ट में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी जब एक प्लास्टिक में बम होने की अफवाह उड़ी। इस अफवाह के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्लास्टिक की जांच की तो उसमें धमकी भरा पत्र मिला। चिट्ठी में वकीलों को धमकी दी गयी है कि वे अपना फीस कम करें। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस हरकत के पीछे किसका हाथ हो सकता है।
ननद ने की भौजाई की गला रेत कर हत्या, गिरफ्तार
भागलपुर। कजरैली थाना क्षेत्र के अंधरी नदी किनारे बुधवार की सुबह पुलिस ने एक महिला रंजना देवी (५क्) का शव बरामद किया है। शव को बालू में गाड़ दिया गया था और सिर, धड़ से अलग किया हुआ था। वह रविवार से लापता थी। मृतका सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कटहरा खानपुर गांव की स्व. होरिल यादव की पत्नी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका की ननद सोना देवी और नंदोसी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
क्यों हुई रंजना की हत्या
कजरैली थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कजरैली गांव में मृतका की ननद सोना देवी और बेटी सीमा कुमारी की शादी हुई है। उन्होंने बताया कि ननद सोना देवी ने कुछ दिनों पूर्व भौजाई रंजना देवी से बतौर 25 हजार रुपए कर्ज लिया था। उधार की रकम मांगने पर ननद बार-बार बहना बनाती रहती थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को ननद सोना देवी ने भौजाई को रुपए ले जाने के लिए फोन कर अपने घर बुलाया और रविवार की रात में ही ननद ने अपने पति के साथ मिलकर भौजाई की तेज धार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से करीब आधा किमी पश्चिम अंधरी नदी किनारे बालू में गाड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ननद से रुपए लेने की बात मृतका ने अपने भाई को भी बता दिया था।
कैसे हुआ खुलासा
तीन दिनों से लापता रंजना देवी की कोई खबर नहीं मिलने पर मृतक का भाई उमाकांत यादव ने अपनी बहन को खोजते हुए सोना देवी के यहां पहुंचा और अपनी बहन के बारे में पूछने लगा। पूछताछ के क्रम में शक होने पर मृतक का भाई थाने में पहुंच कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की ननद सोना देवी और उसके पति प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। पहले तो आरोपी ने पुलिस को भी बरगलाता रहा। लेकिन सख्ती से पूछताछ में दोनों आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
पश्चिम बंगाल में बम ब्लास्ट का आरोपी निकला बिहार के रोहतास का
सासाराम। पश्चिम बंगाल के रीसा नामक जगह पर हुए बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी रोहतास जिला का निकला है। इस मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र चौधरी की गिरफ्तारी करते हुए हथिनी गांव में पहुंची बंगाल पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के लिए नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाई। जिसके साथ नोखा पुलिस भी थी। मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अपने साथ पश्चिम बंगाल लेते गई। नोखा थानाध्यक्ष ने बताया कि गत सप्ताह पश्चिम बंगाल के रीसा में हुआ बम विस्फोट जितेंद्र चौधरी का कारनामा था। जो रोहतास से ही डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक लेकर रीसा पहुंचा था। ज्यों ही झोले को अपने कमरे में रखा और विस्फोट करने वाले जगह पर पहुंचने की तैयारी करने लगा इसी बीच झोले में ही बम ब्लास्ट कर गये। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके बाद से जितेंद्र फरार चल रहा था। जिसे पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पूछ-ताछ शुरू कर दी है। पूछ-ताछ के क्रम में उक्त युवक ने बम बलास्ट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। नोखा पहुंचे पश्चिम बंगाल पुलिस टीम का नेतृत्व रीसा थाना के पुलिस पदाधिकारी एनबी बनर्जी कर रहे थे।
बैंक ऑँफ बड़ौदा से फर्जी एलआईसी बांड पर 25 लाख की निकासी
सासाराम। रोहतास जिला के नोखा बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच से फर्जी एलआईसी बांड पर २५ लाख रुपये की अवैध निवासी का मामला प्रकाश मे आया है। यह निकासी लगभग आधा दर्जन लोगों के नाम पर की गई है। जिसको लेकर नोखा थाना में एक प्राथमिकी बैंक प्रबंधक कृष्ण कुमार द्वारा दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार नोखा बैंक ऑफ बड़ौदा से वित्तीय वर्ष 2011 एवं 2012 में लेवड़ा निवासी सुरेश सिंह व्यक्ति के नाम पर 4 लाख 21 हजार, पेनार निवासी धनजी कुमार के नाम पर 50 हजार, भवपोखर के सुनील सिंह के नाम पर 2 लाख 35 हजार, रामप्रसाद गुप्ता के नाम पर 2 लाख 60 हजार, नोखा के गणोश साह के नाम पर 1 लाख 24 हजार, गोसाईपुर के रंजन गुप्ता के नाम पर 4 लाख 72 हजार, राम दयाल प्रसाद नोखा के नाम पर 5 लाख रुपयो की निकासी हुई है। जब बैंक प्रबंधक द्वारा उक्त रुपयों की किस्त जमा करने के लिए लोगो से संपर्क किए जाने का प्रयास शुरू किया गया तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति ही बांड पर अंकित पते पर नही है। ना ही कोई पहचान हो पा रही है। इधर नोखा पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बैंक कर्मियों में भी हड़कंप है।
रोहतास में पुलिस वाले करने लगे गांजा की तस्करी
सासाराम। यह खबर थोड़ी चौकाने वाली जरूर है। क्योंकि अब तक नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाती थी। अब यह अभियान पुलिस कर्मियों को अपने हीं विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ चलानी पड़ रही है। हम बात कर रहे हैं रोहतास पुलिस की जहां थाने मालखाना से 13 किलो गांजा गायब कर बाजार में बेचवाने के आरोपी संझौली थाना के मुंशी सुरेंद्र विद्यार्थी को उसी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुंशी द्वारा गांजा तस्करी और बेचने का खुलासा उस समय हुआ जब सोमवार को पुलिस ने संझौली बाजार में एक युवक को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक ने पूरे मामले के ऊपर से पर्दा हटाया तो एक बारगी पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के पैरो के नीचे से धरती खिसक गई। विश्वास नही हुआ तो थाना के मालखाना की जांच की गई। जांच में पता चला कि पूरे 13 किलो गांजा मालखाना से गायब है। तब पुलिस अधिकारियों को यह विश्वास हो गया कि असली गुनाहगार तो हमारे मुंशी जी हैं। जिन्हे तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि मुंशी सुरेंद्र विद्यार्थी इस मामले में हाथ होने से साफ इंकार करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
दो दुकानों में भीषण चोरी
सासाराम। जिला मुख्यालय में पुलिस गश्ती को धत्ता बताकर भीड़ भाड़ वाले इलाके धर्मशाला चौक पर दो दुकानों में सेंध मारते हुए अपराधियों ने लाखो रुपये के समान व हजारो रुपये नगद उड़ा लिए हैं। अहम बात तो यह है कि एक माह पूर्व शहर के मसहुर रॉक्सी टेलर नामक दुकान में भीषण चोरी हुई थी। जिसमें अभी तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नही हो पाई थी। अपराधियों ने फिर से उस दुकान पर हाथ फेरते हुए लाखो रुपये के कपड़े व हजारो रुपये नगदी उड़ा लिए। मंगलवार की रात घटी इस घटना में चोरो ने एक जनरल स्टोर में भी सेंध मारी की जो उस टेलरिंग दुकान से सटे हुए था। उस दुकान से भी लगभग एक लाख रुपये का समान चोरी हुआ है।
अपहरण के आरोपी गिरफ्तार
सासाराम। रोहतास पुलिस ने दिनारा थाना के देलुआ गांव में छापेमारी कर अपहरण के दो आरोपियों उमेश सिंह व सरोज पांडेय को गिरफ्तार किया है। इन दोनो युवको पर दिनारा बाजार के व्यवसायी मदन सिंह को अपहरण करने का आरोप है। यह घटना फरवरी महीने में घटी थी। जिसमें पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। जो दो महीने के बाद वापस अपने घर लोटे थे। इसी क्रम में सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हे धर दबोचा।
चौकीदार की गला रेत कर हत्या
जमुई। नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र झाझा के रजला अमरपुर गांव में मंगलवार की रात अपराधियों ने एक चौकीदार राजेन्द्र यादव के घर में घूस कर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के वक्त मृतक अपने घर में अकेला ही था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस फोरेंसिक टीम की आने के इंतजार के साथ घटनास्थल पर कैम्प कर रही है।
क्या है मामला
पुलिस सुत्रों ने बताया कि मृतक चौकीदार के चार पुत्री और एक बेटा है। दो पुत्री की शादी हो चुकी है और दो बेटी मां के साथ घर छोड़ कर चली गई है। बेटा पटना में रह कर पढ़ाई करता है। वह सोमवार को पटना से एक दिन के लिए घर आया था और पुन: वापस पटना चला गया था। बुधवार की देर रात किसी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। हालांकि, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि मृतक की हत्या अपराधी या नक्सलियों ने की है। लेकिन ज्यादातर मामलों में नक्सली ही गला रेत कर हत्या करते हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
नीतीश का उपेंद्र के लोगों ने किया विरोध

पटना। सेवा यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और सड़क जाम करने की कोशिश की। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सरकार सिर्फ घोषणाओं के और कुछ भी नहीं कर रही है।

बेउर जेल में छापेमारी, मोबाइल बरामद


पटना। आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर में हुई छापेमारी में कैदियों के पास से कई मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये। जेल में अनेक माओवादी भी बंद हैं और वे जेल प्रशासन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। जेल अधीक्षक के नेतृत्व में हुर्ई छापेमारी के दौरान जमीन में गाड़कर रखे गये कुछ मोबाइल मिले। खगडिय़ा जेल में हुई छापेमारी में 14 मोबाइल बरामद किये गये थे।

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
भागलपुर। मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में शहर के जेएलएनएमसी अस्पताल में भर्ती कराए गए दो घायल व्यक्ति की मौत हो गई। नवगछिया बस स्टैंड के समीप घटी पहली घटना में दिल नवाज अहमद की मौत हो गई। वह बिहपुर थाना क्षेत्र के वभनगामा निवासी स्व. हाफिजउद्दीन का पुत्र था। बताया जाता है कि मृतक मंगलवार की सुबह अपने मामा रेंहान आलम के साथ बाइक पर सवार होकर रंगरा से नवगछिया जा रहा था। बस स्टैंड के समीप पहुंचने पर एक टैंकर ने धक्का मार दिया और फरार हो गया। जिससे दिल नवाज को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, कुछ देर बाद ही चल बसा।
वहीं, दूसरी घटना गोड्डा (झारखंड) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घाट मंजवारा में एक साइकिल सवार गोपाल कुमार को अज्ञात सवारी गाड़ी के धक्के से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे भी सिर में गंभीर चोटें लगने के बाद पंजवारा और बाराहाट के अस्पतालों में भर्ती कराने के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया था।
रोहतास में बढ़ रहे टीवी रोग के मरीज
सासाराम। रोहतास जिला में यक्ष्मा विभाग की कुंभकर्णी नींद अचानक उस समय टुटी जब पता चला कि यहां टीवी रोग के मरीजों की संख्या बेतहशा बढ़ रही है। वर्ष 2012 में यहां टीवी मरीजों की संख्या एक हजार थी। जिसके बदले 30 अप्रैल तक 2013 के मात्र चार महीनों में यहां टीवी मरीजों की संख्या छह सौ तक पहुंच गई है। इस वर्ष के आठ महीने अभी बाकी है अगर टीवी मरीजों की संख्या इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो दो हजार का आकड़ा पार कर जाएगा। इस परिस्थति को देखकर यक्ष्मा विभाग ने जिले में पांच नये टीवी जांच केंद्र खोलने का निर्णय लिए गये हैं। यह निर्णय विभागीय सचिव डॉक्टर केके प्रसाद द्वारा बीडीयो कांफ्रेसिंग के जरिए रोहतास में यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर रामाशंकर तिवारी को बताया गया। डॉक्टर तिवारी ने बताया कि पहले से संचालित केंद्रो पर टीवी मरीजो की समुचित जांच नही हो पा रही थी। अब ज्यादा केंद्र खुलेगें तो जांच तेजी से होगी। उन्होने बताया कि विभाग टीवी रोगियों को डॉट्स के जरिए ईलाज किया जाता रहा है। पांच नये केंद्रो को स्थापित करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति को स्थल चयन हेतु अधिकृत किया गया है।
ससुर ने पतोहु के साथ की छेड़खानी
सासाराम। रोहतास जिले में एक ससुर ने अपनी पुत्र वधु के साथ छेड़खानी कर पिता-पुत्री सरीखे इस पवित्र संबंध को तार-तार कर डाला है। करगहर थाना के बहुआरा गांव में राममूर्ति सिंह के ऊपर उनकी पुत्र वधु ने मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में एक परिवाद दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि ६ मई की रात घर से बाहर गए बेटे के बाद पतोहु के अकेली पाकर ससुर ने उसके साथ पहले छेड़खानी की उसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुर ने पुत्र वधु को निर्मता से पीटा भी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने फिलहाल इस मामले पर सुनवाई के लिए अगले सप्ताह में एक तारीख तय कर दी है।
पत्थर व्यवसायियों ने किया लंबे संघर्ष का एलान
सासाराम। रोहतास जिला के करवन्दिया दवनपुर व गोपी बिगहा में स्थापित चार सौ क्रेशरों को उखाड़ फेकने वाले जिला प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ पत्थर व्यवसायियों ने लंबे संघर्ष का एलान किया है। मंगलवार को समाहरणालय गेट पर अनिश्चित कालीन धरना कार्यक्रम की। उसके बाद बुधवार को विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। क्रेशर उद्योग संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले पत्थर व्यवसायियों ने इस उद्योग को तबाह करने के लिए सीधे-सीधे रोहतास प्रशासन व वन विभाग को जिम्मेवार ठहराया। कहा कि जब सरकार ने खुला टेंडर निकालकर क्रेशर लगाने की अनुमति दी राजस्व भी जमा करा लिया तो फिर किन हालातो में तुगलकी फरमान जारी कर इन उद्योगो को नष्ट किया गया। जबकि इस मामले में पहले से हीं उच्च न्यायालय पटना ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि रोहतास में स्थापित क्रेशरों को सरकार कहीं से पत्थर उपलब्ध कराये। इस फैसले में न्यायालय ने क्रेशर उद्योगो की स्थापना को भी वैध ठहराया है।
सड़क दुर्घटना में छात्रा सहित चार जख्मी
सासाराम। रोहतास जिला के शिवसागर चेनारी पथ पर शिवमंदिर के पास एक ऑटोरिक्शा के पलट जाने से उस पर सवार तीन छात्राओं सहित चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलो में रेनु कुमारी, प्रियंका कुमारी, उस्कांता कुमारी व श्रीकांत पांडेय शामिल हैं। सभी घायलो को ईलाज के लिए चेनारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
अगलगी में लाखो की संपत्ति जलकर खाक
सासाराम। रोहतास जिला में इन दिनों अगलगी की घटनाएं लगातार घट रही है। प्रतिदिन लाखो रुपये की फसल आग के हवाले होती है। मंगलवार को भी इस तरह की घटनाओं का क्रम जारी रहा। जिला मुख्यालय के समीप बभनगांवा में अचानक विद्युत शॉट सर्किट से आग लगी जिसमें खलिहान में रखी गई लाखो रुपये की फसल पलक झपकते खाक हो गई। इस घटना में लालजी तिवारी, कमलेश तिवारी प्रेमचंद पासवान , जितेंद्र तिवारी ,दशरथ तिवारी ,राजकेश्वर पासवान आदि की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने लंबे प्रयास के बाद आग को गांव में अंदर प्रवेश करने से रोका। नही तो पूरा गांव जलकर खाक हो जाता।