पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rani Chatterjee And Shamim Khan In Upcoming Movie Gulam

गुलाम में दिखाई देगी रानी चटर्जी एवं शमीम खान की जोड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमिताभ बच्चन के फिल्मों के नाम की नकल करने में माहिर अभिनेता शमीम खान ’अंधा कानून’ के बाद अब 'गुलाम' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में शमीम के अपोजिट रानी चटर्जी होंगी। यही नहीं महानायक अमिताभ को आदर्श मानने वाले शमीम शीघ्र ही बॉलीवुड के बड़े बैनरों की फिल्मों में भी अभिनय करते नज़र आयेंगे।
फिल्म 'गुलाम' की बात करें तो इस फिल्म में मनोरंजन के वो सारे मसाले हैं जिसे दर्शक देखना पसंद करते हैं जैसे एक्शन, रोमान्स, कॉमेडी। शंभु पांडे प्रोडक्शन एवं उदय सिंह प्रोडक्शन के बैनर तली बनी फिल्म गुलाम का पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य मुंबई में चल रहा है। फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित की जायेगी। इस फिल्म को सी पी आई मूवी, सुजित तिवारी ने प्रस्तुत किया है।
निर्माता शंभु पांडे एवं उदय सिंह, सह निर्माता मोहन दास एवं सी बी त्रिपाठी, निर्देशक विजय सोलंकी, संवाद-गीत अरविंद तिवारी, संगीत अमन श्लोक, छायांकन प्रमोद पांडे, नृत्य कानू मुखर्जी और संजय कोरवे, फाइट सिंह इज किंग, एडिटर नकुल प्रसाद, कथा-पटकथा शंभु पांडे एवं पी आर ओ संजय भूषण पटियाला हैं। मुख्य कलाकार, रानी चटर्जी, शमीम खान, विक्रांत सिंह, कोमल ढिल्लन, साहिल शेख, राज वशिष्ठ, शंभु राणा, संजय पांडे एवं अली खान इत्यादि हैं।