पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BIHAR LIVE: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से फौजी की मौत, बहन घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
सासाराम। रोहतास पुलिस ने सासाराम चौसा पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एसपी विकास बर्मन ने बताया कि अमवलिया गांव के समीप बक्सर जिला के सरैयां निवासी अपराधी विकास राय व मर्दनराय पिपरा के रहने वाले विरेंद्र लाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व लूट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस इन अपराधियों से पूछ-ताछ कर रही है। साथ हीं बक्सर पुलिस से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इन अपराधियों ने रोहतास व बक्सर की कई घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है।
दुर्गावती परियोजना के विस्थापितो को मिला आसरा
सासाराम। रोहतास कैमूर दोनो जिला के लिए अति महत्वकांक्षी दुर्गावती जलाशय सिचाई परियोजना के निर्माण में विस्थापित हुए परिवारों को बसाने की प्रक्रिया राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। प्रक्रिया के पहले चरण में भुलड़ी गांव के 65 विस्थापित परिवारो को बादलगढ़ में बसाने का निर्णय लिया गया है। जिसके पहले चरण में रोहतास डीएम संदीप कुमार ने सभी परिवारों को एक-एक एकड़ जमीन देकर बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को प्रशासन ने इसकी शुरूआत करते हुए सभी विस्थापित परिवारो के लिए बादलगढ़ में घर, स्कूल, पेयजल, सामुहिक शौचालय, सामुदायिक भवन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। यह आदर्श गांव परियोजना स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर बादलगढ़ के सपाट मैदान में बसाया जायेगा। जहां के सभी मकान इंदिरा आवास से मिली राशि से तैयार किये जायेंगे। विस्थापितो के लिए राशन,किराशन के कूपन वितरण किये जाने लगे हैं। जानकारी हो की दुर्गावती परियोजना के डूब क्षेत्र में करमचट, भुलड़ी और उरदाग गांवो के लगभग ३५क् विस्थापित परिवार थे। जिन्हे बसाने के लिए पिछले तीन दशको से कवायद चल रही थी।
लू लगने से एक की मौत
सासाराम। जिला मुख्यालय सासाराम के रौजा रोड नंबर एक में लू लगने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक रिंकु पांडेय, समरडीहां गांव का रहने वाला बताया गया है। जो पैदल जाने के क्रम में अचानक सड़क पर गिरा और उसके प्राण पखेरू उड़ गये। मॉडल थानाध्यक्ष मोहम्मद ईरशाद ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस शव को कŽजे में रखे हुए है।
विशेष अभियान में तीन दर्जन गिरफ्तार
सासाराम। रोहतास पुलिस द्वारा पिछले 24 घंटों से चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में तीन दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। रोहतास एसपी विकास बर्मन ने बताया कि इस अभियान में कुर्की जब्ती के ४१ मामलो का निष्पादन हुआ है। यह अभियान अगले 24 घंटो तक चलेगा।
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से फौजी की मौत, बहन घायल
आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव के समीप शनिवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मोटर साईकिल सवार फौजी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बहन को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करया गया है। जगदीशपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से जम्मू-कशमीर में तैनात फौजी सोनू शाह (22 वर्ष) की मौत हो गई है वहीं गंभीर रूप से जख्मी फौजी की बहन सुनीता कुमारी (20 वर्ष) को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बिहियां थाना क्षेत्र के जजबाजार निवासी त्रिलोकी साह के पुत्र है। पुलिस के अनुसार मृतक फौजी अपने गांव बिहियां से रिश्तेदार के यहां शादी में भाग लेने बहन के साथ मोटरसाईकिल से आयर गांव जा रहा था।
ट्रेन से गिरकर ऑटो चालक की मौत।
आरा। पटना-मुगलसराय रेलखंड पर शनिवार को डुमरांव स्टेशन के समीप अप हिमगिरी एक्सप्रेस में सवार ऑटो चालक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाला कमलेश यादव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भावाकोल थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी है। जो शनिवार को पटना से अपने गांव शादी में भाग लेने हिमगीरी एक्सप्रेस से जा रहा है। बक्सर जीआरपी प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया की शव की पहचान ऑटो चालक के रूप में की गई है। जिसका पोस्मार्टम कराने के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है।
पटना से आरा आ रही टैम्पू मनेर में पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
आरा। चालक के नियंत्रिण खोने से शनिवार को पटना से आरा आ रही टैम्पू मनेर में पलट गई। जिसमें सवार एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती करया गया है। जिसमें नन्हे बिंद की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा निवासी मुन्ना बिंद अपने रिश्तेदार के पटना स्थित घर से मांगलिक कार्य कर परिवार के साथ टैम्पू से आरा लौट रहे थे।