पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किन्नरों की अधूरी दास्तां को सामने लाएगी ये फिल्म, देखें तस्वीरें!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज़िंदगी जीना अच्छा है लेकिन किसी की ज़िंदगी आधी हो तो उसे क्या कहिएगा? भगवान इंसान को बनाता है। कोई मर्द होता है कोई औरत होता है। इन चीज़ों से हट के प्रकृति कभी कभी कुछ ऐसे चीज़ो का निर्माण कर देती है जो अपनी पूरी ज़िंदगी नही जी पाते या जीते जी भी अधूरे रहते हैं। ऐसे अधूरे लोगों की कहानी अब दिखेगी फिल्म "अधूरा" में।
"शान स्काई प्रोडक्शन" के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म "अधूरा" का मुहुर्त अंधेरी के कमल बैंक्वेट हॉल मे बड़ी धूम धाम के साथ किया गया। मुहुर्त में जिस तरह के नृत्यों का परफॉर्मेंस हुआ उससे फिल्म का कलेवर पता चल गया।
मुहुर्त के मौके पर मुंबई मे किन्नरों की गुरुमता, फिल्म के प्रोड्यूसर अरमान अली ख़ान, निर्देशक दीप शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।