सिंगर और एक्ट्रेस माइली सायरस ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड लिअम हैम्मवर्थ के साथ मिलकर मैलिबू, कैलिफोर्निया में एक बंगला खरीदा है। इसकी कीमत 17 करोड़ रुपए (2.5 मिलियन डॉलर) है। ये बंगला तकरीबन 1384 स्क्वेयर फीट में फैला है, जिसका निर्माण 1958 में हुआ था। माइली ने इस घर को अपनी सुविधानुसार रिनोवेट भी करवाया है। ऐसा है माइली का बंगला...
माइली ने इस नए घर में चार बेडरूम और तीन से ज्यादा बाथरूम हैं। हर रूम में स्टोन फ्लोरिंग की हुई है। घर के सभी दरवाजे कांच के हैं। उन्होंने इस घर के किचन को खास तौर पर रिनोवेट करवाया है। इसके काउंटर टॉप पर ग्रेनाइट लगवाया है। कार पार्किंग के लिए दो गैराज है, जिनमें इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन भी है। आउटडोर में जकूजी और गैजेबो (gazebo) मौजूद हैं। इस घर में मास्टर सुइट है, जिसमें बालकनी है। आउटडोर में बेहतरीन गार्डन है। खास बात ये कि इसमें माइली के पांच डॉग्स भी उनके साथ रहेंगे।
बता दें कि इससे पहले माइली ने 2015 में लॉस एंजिलिस की हिडन हिल्स पर एक आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 50 लाख डॉलर (करीब 31 करोड़ रुपए) थी। माइली ने इस घर के कैम्पस में घुड़सवारी और फार्मिंग शुरू की है। इस बंगले 6000 वर्गफीट का लिविंग एरिया है, जिसमें सात बेडरूम, छह बाथरूम और एक चिकन कूप है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए माइली के नए घर की फोटोज...