वेलेन्टाइन वीक चल रहा है। इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमेशा पसंद की गई हैं। बात शाहरुख खान-काजोल की हो या रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की, इन जोड़ियों को स्क्रीन पर हमेशा ही पसंद किया जाता रहा है। वहीं, गुजरे जमाने की बात करें तो धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, ऋषि कपूर-नीतू सिंह सहित कुछ और भी ऐसी जोड़ियां हैं, जिनको स्क्रीन पर दर्शक हमेशा ही देखना पसंद करते रहे हैं। ये हैं फेवरेट जोड़ियां...
शाहरुख खान और काजोल
शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ किया है और इनकी ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। इस जोड़ी का क्रेज फैन्स में हमेशा रहा है।
दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर
ये दोनों पहली बार फिल्म 'बचना ये हसीनों' में साथ आए थे। इसके बाद इन दोनों ने कुछ और फिल्मों में साथ काम किया। दोनों को एक-साथ स्क्रीन पर देखना फैन्स को पसंद है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें अन्य ऑनस्क्रीन फेमस जोड़ियों के बारे में...