(PETA के नए ऐड में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज)
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने पेटा के नए ऐड के लिए फोटोशूट करवाया है। इस व्हाइट एंड ब्लैक फोटो में वो वो बैकलेस नजर आ रही हैं।
प्रिंट के लिए शूट हुए इस ऐड को लैक्मे फैशन वीक में पेश किया जाएगा। अपने इस नए फोटोशूट के बारे में इलियाना का कहना है, “खरगोश के साथ काफी क्रूरता भरा बर्ताव किया जाता है। फर के इस्तेमाल के लिए जिंदा खरगोश की खाल खींच ली जाती है। यह बहुत भयानक झटके और शॉक जैसा है।”
इलियाना के अनुसार, "खरगोश की खाल का इस्तेमाल स्वेटर्स और स्कार्फ बनाने में किया जाता है। कपड़ा किस चीज से बना है, इसे आप उस पर लगे लेबल से पता कर सकते हैं। मैं इस शूट के जरिए सभी से इसे रोकने की अपील करती हूं।"
इस ऐड के जरिए इलियाना बिना जानवरों की खाल के बने फर, लेदर और बाकी चीजों को प्रमोट करती भी नजर आएंगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें सेलिब्रिटीज के PETA के लिए कराए गए फोटोशूट की तस्वीरें...