सोमवार को मुंबई में एक नौ वर्षीय बच्ची की पहली किताब लॉन्च की गई। बॉलीवुड अभिनेता और बच्चों के प्यारे अंकल अनुपम खेर और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या विशेष रूप से इस बुक के लॉन्चिंग समारोह का हिस्सा बने। दरअसल, 9 साल की इस बच्ची काश्वी आर बड़जात्या ने अपने राइटिंग टैलेंट को पहली बार मार्केट में उतारा है।
अनुपम ने अपने
ट्विटर अकाउंट पर काश्वी की बुक लॉन्चिंग समारोह की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, " मैं नौ साल की बच्ची काश्वी आर बड़जात्या की बुक 'लॉस्ट इन द वुड्स' का हिस्सा बना, यह वाकई में खुशनुमा पल था। सौभाग्य से इस नौ साल की बच्ची की बुक लॉन्चिंग के दौरान श्रीमती सुधा नारायण मूर्ती से मुलाक़ात हुई।"
आइये, दिखाते हैं इस लॉन्चिंग समारोह की कुछ तस्वीरें...