पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • South Actress Kamna Jethmalani Life Facts

B'day: म्यूजिक वीडियो से शुरू किया करियर, अब हैं साउथ की एक्ट्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(साउथ इंडियन एक्ट्रेस कामना जेठमलानी)
साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस कामना जेठमलानी 29 साल (10 दिसंबर, 1985) की हो गई हैं। कामना ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से की थी और आज वो साउथ की सफल एक्ट्रेस हैं।
2005 में उन्हें तेलुगु फिल्म Premikulu से डेब्यू किया था। ये फिल्म तो फ्लॉप रही, लेकिन कामना की एक्टिंग को पसंद किया गया। इसके बाद आई उनकी फिल्म ‘रनम’ (Ranam) बडी हिट रही। ये एक्ट्रेस अब तक तमिल, तेलुगु, कन्न्ड़ और मलयालम की करीब 19 फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वहां की सफल एक्ट्रेस में उनकी गिनती होती है।
म्यूजिक वीडियो से शुरू किया करियर
2004 में कामना ने मिस मुंबई कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर-अप रहीं। इसके बाद इसी साल वो नीरज श्रीधर के गाने ‘छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा...’ में नजर आईं। इस गाने को जबरदस्त लोकप्रियता मिली और कामना को भी। हालांकि, इस सफलता के बाद भी कामना ने बॉलीवुड की बजाय साउथ का रुख किया।
फैमिली बैकग्राउंड
कामना जेठमलानी के पिता निमेष जेठमलानी बिजनेसमैन हैं, जबकि मां दिव्या हाउसवाइफ। कुछ महीने पहले ही कामना ने गुपचुप शादी रचाई थी। कुछ दिन पहले ही एक स्टोरी लॉन्चिंग इवेंट में उन्होंने इसका खुलासा करते हुए बताया, “हां, मेरी शादी हो चुकी है। मेरे पति सूरज मैकेनिकल इंजीनियर हैं और मैन्यूफैक्चरिंग फर्म भी चलाते हैं। मैं अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हूं।“
आगे की स्लाइड्स में देखें कामना जेठमलानी की कुछ फोटोज...