पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

B'Aniv: माधुरी के दीवाने थे हुसैन, देखें उनकी कुछ शानदार पेंटिंग्स, Pics

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- माधुरी दीक्षित के साथ एम.एफ. हुसैन।)
भारत के पिकासो कहे जाने वाले मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन की आज 99वीं जयंती है। 17 सितंबर, 1915 को उनका जन्म महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था। उन्हें आधुनिक चित्रकला में अपने अनूठे योगदान के लिए जाना जाता था, लेकिन हुसैन अक्सर अपनी पेंटिंग्स को लेकर विवादों में रहे।
हुसैन भारत के चर्चित और सबसे महंगे चित्रकार थे। कई नीलामियों में उनके बहुत से चित्रों ने 20 लाख डॉलर से अधिक तक की कमाई की है। हालांकि, भारतीय देवी-देवताओं की बनाई गई उनकी कुछ पेंटिग्स को अशोभनीय भी माना गया। इसके कारण उन्हें हिंदूवादी संगठनों का काफी विरोध झेलना पड़ा था।
कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के थे दीवाने
माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ देखने के बाद हुसैन उनके दीवाने हो गए थे। इसी के चलते उन्होंने माधुरी को लेकर एक फिल्म (गजगामिनी, 2000) भी बनाई थी, जो सुपर फ्लॉप रही। माधुरी के अलावा तब्बू, विद्या बालन, अमृता राव और अनुष्का शर्मा जैसी एक्ट्रेसेस के भी हुसैन बड़े फैन थे।
लंदन में ली आखिरी सांस
विरोध के कारण ही उन्हें 2006 से दुबई में निर्वासित जीवन बिताने पर मजबूर होना पड़ा था। अरब देश कतर ने हुसैन को 2010 में अपनी नागरिकता प्रदान की थी। इस बीच उन्होंने कई बार भारत लौटने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और 9 जून, 2011 को 95 साल की उम्र में लंदन में उनका निधन हो गया।
जानें उनकी लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स
»» 1940 के आसपास अपना करियर शुरू करने वाले हुसैन ने शुरुआती दिनों में फिल्मों के बिलबोर्ड पेंट किए थे।
»» 1947 में उन्होंने प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप ज्वाइन किया, जो ऐसे कलाकारों को बढ़ावा देता था जो पारंपरिक चित्रों से हटकर कुछ अलग करना चाहते थे।
»» हिंदू देवी-देवताओं के उनके द्वारा बनाए गए चित्र विवादास्पद हुए और इसी कारण उनके लिए मुश्किलें बढ़ती गईं।
»» हुसैन को महिलाओं की पेंटिंग्स बनाना सबसे ज्यादा पसंद था। उनकी घोड़े सीरीज की पेंटिंग्स भी बहुत फेमस हुईं।
»» उन्होंने माधुरी की फिल्म (हम आपके हैं कौन) 73 बार देखी थी।
»» हुसैन को 1991 में पद्म विभूषण, 1973 में पद्म भूषण और 1953 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें उनकी कुछ शानदार पेंटिंग्स...